रोहित शर्मा खेलेंगे 2027 का वनडे विश्व कप, टेस्ट क्रिकेट से लेंगे संन्यास : दिनेश लाड

नई दिल्ली
 रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के ठीक बाद क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. उनकी उम्र 37 साल हो चली है. ऐसे में उनका करियर कितना लंबा चलेगा, इस पर क्रिकेट फैंस में बहस होती रहती है. रोहित शर्मा के बचपन के कोच ने इस बहस को और दिलचस्प बना दिया है. दिनेश लाड का कहना है कि रोहित भले ही टेस्ट क्रिकेट से जल्दी संन्यास ले लें लेकिन वे 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में जरूर खेलेंगे.

रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं. वे मुंबई अंडर-19 टीम के कोच हैं. ‘दैनिक जागरण’ से बातचीत में दिनेश लाड ने रोहित पर खुलकर बात की. अखबार ने सवाल किया कि क्या रोहित शर्मा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के बाद वनडे और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगे. इस पर दिनेश लाड ने कहा, ‘नहीं, यह कहना मुश्किल है. शायद ले भी लें. जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ रही है, उसे देखते हुए वह टेस्ट से संन्यास ले भी सकते हैं. लेकिन मैं यह 100 फीसदी वादा करता हूं कि रोहित शर्मा 2027 का वनडे विश्व कप खेलेंगे.’

दिनेश लाड ने शायद इसलिए भी रोहित शर्मा के वनडे विश्व कप 2027 में खेलने की बात कही है, क्योंकि रोहित शर्मा अपने करियर में एक वनडे विश्व कप जीतना चाहते थे। 2011 के वनडे विश्व कप के लिए वे टीम में नहीं चुने गए थे, जिसे भारत ने जीता था। इसके बाद 2015 में वे टीम को विश्व कप नहीं जिता पाए, जबकि 2019 के वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के बावजूद उनकी टीम सेमीफाइनल में हार गई थी। वहीं, 2023 के वनडे विश्व कप का फाइनल भारत ने गंवा दिया था। भारत ने 10 मुकाबले सेमीफाइनल तक जीते थे और फाइनल में टीम हार गई थी। ऐसे में हो सकता है कि रोहित शर्मा खुद को आखिरी मौका दें।

रोहित शर्मा के हाल के कुछ वीडियो ऐसे आए हैं, जिसमें वे खिलाड़ियों पर डांटते नजर आए. वे शुरू से ऐसे हैं या कप्तान बनने पर कुछ फर्क आया है. इस सवाल पर दिनेश लाड ने कहा, ‘रोहित शुरू से ही ऐसा रहा है. जितना वो खिलाड़ियों को मैदान पर डांटता है, बाहर उतना ही प्यार से बात करता है.’

बता दें कि भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025) के पॉइंट टेबल में पहले नंबर पर चल रही है. पूरी संभावना है कि भारतीय टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी. डब्ल्यूटीसी फाइनल अगले साल जून में खेला जाना है. तब तक रोहित शर्मा की उम्र 38 साल हो चुकी होगी.

admin

Related Posts

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी