छत्‍तीसगढ़ के हवाई यात्रियों को पांच प्रमुख शहरों के लिए हवाई सेवाओं का मिल सकता है तोहफा

रायपुर

अगले महीने नवंबर से छत्‍तीसगढ़ के हवाई यात्रियों को पांच प्रमुख शहरों के लिए हवाई सेवाओं का तोहफा मिल सकता है। विमानन कंपनियां इसके लिए नई फ्लाइटें भी देख रही है तथा ट्रैवल्स एजेंटों से संपर्क कर रही है कि इन क्षेत्रों के लिए ट्रैफिक कितना मिलेगा। रायपुर से शुरू होने वाली इन हवाई सेवाओं में जयपुर, राजकोट, सूरत, पटना और विशाखापट्टनम है। इस महीने से अहमदाबाद के लिए भी उड़ान शुरू हो चुकी है।

ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि जयपुर के लिए तो विंटर सीजन में शेड्यूल भी तय हो गया है। वहीं राजकोट व सूरत के लिए संभावनाएं तलाशी जा रही है। इसके साथ ही 13 नवंबर से विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट एयर इंडिया हो जाएगी तो रायपुर से विशाखापट्टनम फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। व्यास हॉलीडेज के संचालक कीर्ति व्यास ने बताया कि उन्होंने विमानन कंपनी को इन क्षेत्रों के लिए फ्लाइट शुरू करने पत्र भी लिखा है। विमानन कंपनी ने इस पर आश्वासन भी दिया है।

27 अक्टूबर से शुरू होगी पुणे व चेन्नई फ्लाइट
इंडिगो एयरलाइंस 27 अक्टूबर से रायपुर से पुणे व चेन्नई के लिए फ्लाइट शुरू कर रही है। फ्लाइट क्रमांक 6ई6137 चेन्नई से रायपुर दोपहर 1.35 बजे उड़ान भरेगी और रायपुर 3.20 बजे पहुंचेगी। इसके साथ ही फ्लाइट क्रमांक 6ई6138 रायपुर से रात्रि 8.25 बजे उड़ान भरेगी और 10.15 बजे चेन्नई पहुंचेगी।

इसी प्रकार फ्लाइट क्रमांक 6ई6895 रायपुर से पुणे के लिए दोपहर 3.50 बजे उड़ान भरेगी तथा शाम 5.35 बजे पुणे पहुंचेगी,इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई6905 पुणे से शाम 6.15 बजे उड़ान भरेगी और 7.55 बजे रायपुर पहुंचेगी।

admin

Related Posts

धमतरी कलेक्टर ने कृषि विभाग एवं उर्वरक विक्रेताओं की ली संयुक्त बैठक

धमतरी. आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर एवं निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में कृषि…

प्रतिदिन 1600 से अधिक पक्के आवास निर्माण, ढाई वर्षों में 10.60 लाख से अधिक घर पूर्ण- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक पक्का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में

पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 5 views
LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार