अभिमन्यु अभियान के तहत महिला जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

शहडोल
तहसील ब्यौहारी अंतर्गत महिला सुरक्षा जागरूकता हेतु चलाये जा रहे अभिमन्यु अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन शिवालय पैलेस मैरिज गार्डन परिसर में किया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के प्रति सजगता, जागरूकता, और उनकी रोकथाम के प्रति समुदाय को संवेदनशील बनाना था। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों, कानूनी अधिकार, पुलिस की ओर से प्रदान की जाने वाली सुरक्षा सेवाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। शहडोल पुलिस की पहल का उद्देश्य यह है कि महिलाएं स्वयं के प्रति अधिक जागरूक रहें और किसी भी आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।

      कार्यक्रम में छात्राओं के बीच संवाद सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने अपने सवालों को साझा किया। पुलिस अधिकारियों ने सभी सवालों के उत्तर देकर छात्राओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर, सोशल मीडिया संबंधी अपराधों, ईव-टीजिंग के खिलाफ कानून और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को भी साझा किया गया।
     कार्यक्रम में विधायक ब्यौहारी श्री शरद जुगलाल कोल, एसडीएम ब्यौहारी श्री नरेंद्र सिंह धुर्वे, एसडीओपी ब्यौहारी श्री रवि प्रकाश कोल, पत्रकारगण सहित काफी संख्या में स्कूली छात्राएं व संबंधित अधिकारी उपस्थित थें।

  • admin

    Related Posts

    स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए समयबद्ध एवं समन्वित रूप से करें कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं…

    रतलाम के डायल 112 हीरोज संवेदनशीलता और तत्परता से भटकी बीमार महिला को दिलाया उपचार

    भोपाल रतलाम जिले के थाना इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही से मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं बीमार महिला को सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई