नक्सलियों को मुठभेड़ में लगी गोली, नक्सली कैंप ध्वस्त

सुकमा.
जिले के थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत नक्सलियों के कोर जोन चिंतावागू नदी में किनारे सुरक्षा बलों का पीएलजीएल बटालियन एवं किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों के साथ आज गुरूवार सुबह मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में करीब 30 मिनट तक चली, जिसमें कुछ नक्सलियों को गोली भी लगी है, जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त किया है। मौके से बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद किया गया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं। वापसी के बाद विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोटेलंका, एरनपल्ली के जंगलों में नक्सलियों की बटालियन नंबर 1 मौजूद है। इसी सूचना के आधार पर सुकमा से सीआरपीएफ, डीआरजी, कोबरा के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। जवान जब इसी इलाके में स्थित चिंतावागु नदी के किनारे पहुंचे तो नक्सलियों ने जवानों को देख गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों तरफ से करीब 30 मिनट तक गोलीबारी हुई।

नक्सलियों ने जवानों पर बीजीएल भी दागे। हालांकि जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। जब मुठभेड़ रुकी तो जवानों ने इलाके में सर्च आॅपरेशन चलाया, जिसमें मुठभेड़ स्थल पर खून के धब्बे दिखे। मुठभेड़ में शामिल जवानों का कहना है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों को गोली लगी है। घायलों को उनके साथी मुठभेड़ स्थल से अपने साथ लेकर चले गए हैं। वहीं जवानों ने मौके पर नक्सलियों के कैंप को भी ध्वस्त किया है। घटना स्थल से विस्फोटक समेत नक्सल सामान बरामद किया गया है।

admin

Related Posts

खारंग नदी क्षेत्र में सख्ती बढ़ी: हादसे के बाद अवैध खनन के खिलाफ बड़ा एक्शन

रायपुर बिलासपुर जिले के खारंग नदी क्षेत्र में हुई दुर्घटना की जांच के बाद खनिज विभाग और जिला प्रशासन ने अवैध रेत उत्खनन पर सख्त रुख अपनाया है। जांच में…

कांग्रेस में आंतरिक कलह चरम पर, जनता का विश्वास हुआ खत्म : उप मुख्यमंत्री अरुण

कांग्रेस कभी नारी शक्ति को सशक्त बनाना नहीं चाहती, इसलिए मोदी सरकार का कर रही विरोध रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर निवास कार्यालय में पत्रकारों से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 1 views
CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 1 views
मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की