भोपाल में व्यापारी को लाखों क्विंटल गेहूं का लालच, फिर ऐंठे 40 लाख रुपए, मामला दर्ज

भोपाल
राजधानी के दो जालसाजों ने छिंदवाड़ा के अनाज व्यापारी को सस्ते दाम पर 50 लाख मीट्रिक टन गेहूं दिलवाने का झांसा देकर 40 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने व्यापारी को 2021 में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) से गेहूं दिलवाने का वादा किया था, लेकिन एडवांस रकम मिलते ही उन्होंने व्यापारी का फोन उठाना बंद कर दिया और फरार हो गए। व्यापारी की शिकायत पर मिसरोद थाना पुलिस ने दो जालसाजों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार अरुण कुमार साहू छिंदवाड़ा में रहते हैं और अनाज के थोक व्यापारी हैं। मई 2020 में एक मित्र के माध्यम से उनकी मुलाकात अरुण मालवीय व तरुण मालवीय से हुई थी। उनका आशिमा मॉल के तीसरे तल पर मालवीय कार्पोरेशन के नाम से कार्यालय था। अरुण व तरुण ने व्यापारी अरुण साहू को झांसा दिया कि वह भारतीय खाद्य निगम से उन्हें 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं सस्ते दाम में दिलवा देंगे। एफसीआई के अधिकारियों से उनकी अच्छी जान-पहचान है।

इतना ही नहीं, उन्होंने व्यापारी को एफसीआइ का फर्जी लेटर भी दिखा दिया की इस तिथि को गेहूं मिल जाएंगे। व्यापारी उनकी बातों में फंस गया और उसने जालसाजों को 30 लाख रुपए नकद और 10 लाख रुपये चेक के माध्यम से अदा किये। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी जब व्यापारी को गेहूं नहीं मिला तो उन्होंने तकाजा करना शुरू कर दिया। पहले तो आरोपी बहाना बनाकर टाल-मटौल करते रहे, बाद में उन लोगों ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। व्यापारी अरुण ने 2022 में इसकी शिकायत मिसरोद थाना में की थी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

admin

Related Posts

एमपी में बिजली उपभोक्ताओं के लिए नई सरचार्ज नीति, जानें एक माह तक कितना होगा अतिरिक्त बोझ

भोपाल  प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं पर अप्रैल माह के बिल में अतिरिक्त शुल्क लागू किया गया है। मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (MPPMCL) ने फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट…

मझगांय और रुंज सिंचाई परियोजनाओं पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बयान, ग्रामीणों के हित प्राथमिकता पर

मझगांय एवं रुंज मध्यम सिंचाई परियोजनाएं प्रभावित ग्रामीणों के हितों का रखा जाएगा पूरा ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 86 गांवों की 27510 हैक्टेयर भूमि में होगी सिंचाई 45 हजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 0 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर