ईरान द्वारा इजरायल पर 180 बैलिस्टिक मिसाइलों के हमले के बाद कई एयरलाइंस कंपनियों ने उड़ानों को निलंबित किया

ईरान
ईरान द्वारा इजरायल पर 180 बैलिस्टिक मिसाइलों के हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव काफी बढ़ गया है। हमले के बाद कई एयरलाइंस कंपनियों ने इजरायल और लेबनान के लिए अपनी उड़ानों को निलंबित कर दिया है। इस बीच एयर इंडिया मध्य पूर्व में स्थिति पर पैनी नजर रख रही है एयर इंडिया ने बुधवार (2 अक्टूबर) को घोषणा की कि वह स्थिति की बारीकी से निगरानी करते हुए अपने नेटवर्क में संभावित सुरक्षा या सुरक्षा जोखिमों के लिए अपनी उड़ानों का दैनिक मूल्यांकन कर रही है। “हमारी सभी उड़ानों का दैनिक मूल्यांकन किसी भी संभावित सुरक्षा या सुरक्षा जोखिम के लिए किया जाता है, चाहे वह मध्य पूर्व में हो या हमारे रूट नेटवर्क के किसी अन्य हिस्से में।

एयर इंडिया ने कहा कि  हमारे नॉन-स्टॉप संचालन पर न्यूनतम प्रभाव के साथ जोखिम वाले क्षेत्रों से बचने के लिए, यदि आवश्यक हो, तो समायोजन किए जाते हैं। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने एक बयान में कहा, ‘‘स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।’’ उड़ानें रोकने वाली प्रमुख एयरलाइंस में लुफ्थांसा, केएलएम, एमिरेट्स और स्विस भी शामिल हैं। इजरायल पर मिसाइल हमले के बाद पाकिस्तान ने ईरानी एयर स्पेस में उड़ानों को रोक दिया है।

इन एयरलाइनंस ने  बढ़ाया उड़ानों का निलंबन
KLM: ने क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए, साल के अंत तक तेल अवीव के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं।
Lfthansa : 30 नवंबर तक बेरूत, 31 अक्टूबर तक तेल अवीव, और 14 अक्टूबर तक तेहरान के लिए उड़ानें निलंबित करने की घोषणा की है।
Egypt Airlines: बेरूत (Beirut) के लिए सभी उड़ानें अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दी गई हैं।
Royal Jordanian: ने वर्तमान स्थिति के कारण लेबनान की राजधानी के लिए उड़ानें रद्द की हैं।
Emirates, Iran Air, Iraqi Airways, Gulf Air and Qatar Airways ने भी  Beirut  के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं।शारजाह स्थित Air Arabia and Flydubai Airlines ने भी बेरूत के लिए उड़ानें रद्द करने की घोषणा की है।
ITA एयरवेज: तेल अवीव के लिए उड़ानों का निलंबन 31 अक्टूबर तक बढ़ाया गया है।
British Airways: तेल अवीव के लिए उड़ानें 7 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई हैं।
Air Frace: पेरिस-तेल अवीव और पेरिस-बेरूत उड़ानें 8 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई हैं।

 

admin

Related Posts

पीएम मोदी, अमित शाह सहित नेताओं ने आशा भोसले को याद किया, सोशल मीडिया पर शोक संदेश

नई दिल्ली: बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर और आवाज की जादूगर आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रहीं. 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने…

ईरान पर दबाव बढ़ा, अमेरिका ने शांति प्रस्ताव को बताया ‘अंतिम ऑफर’

नई दिल्ली    अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में हुई हाई लेवल वार्ता भले ही किसी अंतिम समझौते पर नहीं पहुंच सकी, लेकिन इस शांति वार्ता ने एक मैसेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 2 views
मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 2 views
CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’