छिंदवाड़ा में कांग्रेस नेता पर 5 करोड़ की ठगी का आरोप, 16 लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज

छिंदवाड़ा
 फिल्मों में पैसा इन्वेस्ट करने वाली कंपनी में पैसा डबल करने का झांसा देकर कांग्रेस नेता ने 5 करोड़ से ज्यादा की ठगी कर ली। इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। फिलहाल 16 लोगों की शिकायत पर 23 लाख रुपए की धोखाधड़ी को शामिल किया गया है। मामले की जांच जारी है।

एसपी को सौंपी थी जांच

गौरतलब है कि सितंबर 2023 में 5 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया था। 574 लोगों ने सिंगापुर की जोयटरोप कंपनी का काम करने वाले खैरीभुताई निवासी परेश सक्सेना के खिलाफ शिकायत की थी। तत्कालीन एसपी को इस मामले की जांच सौंपी गई थी।

16 लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज

इस मामले में एक साल बाद 30 सितंबर 2024 को धरमटेकड़ी चौकी पुलिस ने 23 लाख 20 हजार 120 रुपए की ठगी का शिकार हुए 16 लोगों की शिकायत पर परेश सक्सेना के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया है। बताया जाता है कि जांच के बाद अन्य पीड़ितों की शिकायत और ठगी की रकम को भी जोड़ा जाएगा।

यह था मामला

पीड़ितों का आरोप है कि सिंगापुर की जिस जोयटरोप कंपनी में पैसा डबल करने का झांसा दिया गया था, आरोपी उस कंपनी में खुद को टीम लीडर बताता था। कंपनी के डायरेक्टर से सीधे संपर्क होने का झांसा देकर यह रकम ठगी गई थी। फेसबुक, यूट्यूब में इसके चैनल होने और फिल्मों में फायनेंस करने का भी झांसा दिया गया था।

सरपंच, पूर्व सरपंच और नेताओं समेत 574 लोगों का लगा पैसा

ऑनलाइन एप में ग्राम खैरी भुताई, चन्हिया कला, चन्हिया खुर्द, बोहनाखैरी, सारना, पांजरा, बनगांव, जमुनिया, पिपरिया बीरसा, माचागोरा, चांद, चौरई और छिंदवाड़ा के कुल 574 लोगों के एप में रुपए लगे थे। इनमें दो दर्जन से ज्यादा पूर्व सरपंच और सरपंच शामिल हैं। इसके अलावा भाजपा व कांग्रेस से जुड़े नेताओं की बड़ी रकम भी एप में दोगुनी करने के लिए लगाई गई थी। सरपंचों व नेताओं का 1 लाख से लेकर 25 लाख रुपए तक का दांव लगा था। ठगी का शिकार हुए लोगों में प्रदेश के अन्य शहरों के लोग भी शामिल हैं।

admin

Related Posts

प्रदेश के विद्यार्थियों ने देखी उत्तर-पूर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं जीवन शैली

भोपाल.  "एक भारत-श्रेष्ठ भारत" कार्यक्रम अंतर्गत मध्यप्रदेश एवं नागालैंड के बीच सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक समन्वय को बनाने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक्सपोज़र विज़िट” का आयोजन किया गया।…

पत्नी ने कराई पति की हत्या, फिर रो-रोकर किया ड्रामा; ‘कातिल’ बीवी का वीडियो हुआ वायरल

धार  मध्य प्रदेश के धार में एक पत्नी ने इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की तरह अपने पति की हत्या कर दी. दो दिन पहले हुई घटना में पुलिस के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 2 views
सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें