ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 में अपने-अपने अभ्यास मैचों में जीत दर्ज की

दुबई
ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 में अपने-अपने अभ्यास मैचों में जीत दर्ज की। मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन गेंदबाजी की और वेस्टइंडीज के अंतिम नौ विकेट 17 रन पर चटकाए और अभ्यास मैचों में अजेय रहा। इंग्लैंड ने लॉरेन बेल और सारा ग्लेन की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड को 127 रन पर रोका और फिर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। वहीं, दीप्ति शर्मा ने नाबाद 35 रन बनाए और दो रन देकर एक विकेट लिया जिससे भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया।

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 35 रन से हराया
एनाबेल सदरलैंड और एश्ले गार्डनर के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 35 रन से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के शीर्ष छह में से चार बल्लेबाज दहाई के अंकों को भी नहीं छू सके, लेकिन गार्डनर ने रन बनाए, उन्होंने और सदरलैंड ने छठे विकेट के लिए 56 रन जोड़े, जिसमें सदरलैंड 38 रन बनाकर आउट हुईं। गार्डनर (31) अंतिम विकेट के रूप में आउट हुईं, वहीं, अलाना किंग ने 13 गेंदों पर 21 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 144 रन बनाए। जवाब में, हेले मैथ्यूज और कियाना जोसेफ ने पहले विकेट के लिए 68 रन बनाए, जबकि मैथ्यूज (42) और शेमेन कैम्पबेल ने दूसरे विकेट के लिए 24 रन जोड़े। हालांकि इसके बाद, वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ा गई,और अंतिम पांच ओवरों में से चार में 8 विकेट गिरे। किंग ने 30 रन देकर चार विकेट लिए।

केर की अर्धशतकीय पारी बेकार गई
ओपनर एमिलिया केर की नाबाद 64 रन की पारी न्यूजीलैंड के लिए व्यर्थ साबित हुई, क्योंकि उनकी टीम इंग्लैंड से पांच विकेट से हार गई। न्यूजीलैंड ने केर और इज़ी गेज (नाबाद 26) के पारी की बदौलत 127 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में, इंग्लैंड ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, लेकिन डैनी वायट-हॉज और नेट साइवर-ब्रंट की जोड़ी ने सहजता से रन बनाए। साइवर ब्रंट ने डेनी गिब्सन के साथ मिलकर 24 रन बनाए और तीन ओवर शेष रहते टीम को जीत दिलाई।

दीप्ति शर्मा के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 28 रन से हराया
अयाबोंगा खाका ने दक्षिण अफ्रीका के लिए शानदार गेंदबाजी की, लेकिन भारत के खिलाफ 28 रन की हार को रोक नहीं सकीं। खाका ने पांच विकेट चटकाए, जिससे दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 20 ओवर में 144/7 पर रोक दिया। इस तेज गेंदबाज ने शैफाली वर्मा को शून्य पर आउट किया, साथ ही खतरनाक हरमनप्रीत कौर (10) और ऋचा घोषको भी आउट किया। घोष ने 25 गेंदों में 36 रन बनाए। खाका ने भारत को डेथ ओवरों में फायदा उठाने का मौका नहीं दिया, केवल दीप्ति शर्मा ही टिक सकीं, जिन्होंने नाबाद 35 रन बनाए। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका ने जवाब में सतर्कता बरती और 10 ओवर में 56 रन बना लिए, इसके बाद लॉरा वोल्वार्ड्ट 11वें ओवर में 29 रन बनाकर आउट हो गईं। शर्मा ने अपने दो ओवरों में सिर्फ दो रन दिए, इसके बाद क्लो ट्रायन और एनेरी डर्कसेन ने क्रमश: 24 और नाबाद 21 रन बनाकर कुछ उम्मीद जगाई, लेकिन भारत को 28 रन से जीतने से नहीं रोक सकीं।

 

admin

Related Posts

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी