कलेक्टर सभी विभागों को लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश

रायपुर

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर अब जमीनी स्तर के कर्मचारी आम जनता से सीधे जुड़ेंगे। सभी जमीनी स्तर के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए और आम नागरिकों, हितग्राहियों और किसानों को ग्रुप से जोड़ा जाए। इससे उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी और समस्याओं का समाधान भी त्वरित किया जा सकेगा। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक के दौरान कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप बनाने से जनता से जमीनी स्तर के कर्मचारी सीधे जुड़ेंगे और उनकी समस्याओं का त्वरित निपटारा भी कर सकेंगे। इससे लंबित प्रकरणों में भी कमी आएगी। कलेक्टर ने कहा कि सभी पटवारी व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं और अपने हल्का के किसानों को उसमें जोड़े। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता एवं सहायिका, मितानिनों, ए.आर.ई.ओ, खाद्य निरीक्षकों और सभी पंचायत सचिवों को व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के लिए निर्देशित किया है।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि रायपुर जिले में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इसमें बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। विभिन्न एजेंसियों से रिक्त स्थानों की जानकारी मांगी जा रही है। इस रोजगार मेले से जिले के हजारों को रोजगार के अवसर तैयार होंगे। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग जल्द से जल्द लंबित प्रकरणों का निपटारा करें। लंबित प्रकरणों की संख्या में कमी लाई जाएं। कलेक्टर ने कहा कि साइंस कॉलेज मैदान में भारतीय सेना के प्रदर्शनी की तैयारियां शुरू हो गई है। सैनिकों के रायपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाई जाएं और भारतीय सेना के शौर्य को सभी को देखने का अवसर प्राप्त हो। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, डीएफओ श्री लोकेश पटेल एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    मैनपाट में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का सांस्कृतिक संगम, मेहमानों ने सराहा छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता और आतिथ्य

    रायपुर ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा की गई व्यवस्थाएं राष्ट्रीय स्तर पर सराहना बटोर रही हैं। विभिन्न राज्यों से आए खेल अधिकारियों…

    ‘कलेक्टर-एसपी बनने चलो’ से गूंजा बस्तर, बच्चों के साथ नेताओं ने भी बढ़ाया उत्साह

    रायपुर. साढ़े तीन दशकों से अधिक समय तक नक्सली हिंसा का दंश झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब नक्सलमुक्त घोषित हो चुका है. नक्सली प्रभाव के कारण बस्तर के अंदरूनी गांव विकास…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

    मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

    कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 2 views
    कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

    वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में बड़ा उलटफेर, बोस्निया ने इटली को रौंदा, 11 जून से शुरू होगा खिताबी संग्राम

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 3 views
    वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में बड़ा उलटफेर, बोस्निया ने इटली को रौंदा, 11 जून से शुरू होगा खिताबी संग्राम

    कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

    जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट