नगर निगम रायपुर स्वच्छ भारत अभियान की उत्कृष्ट रैंक में हो रहा शामिल : सभापति प्रमोद दुबे

रायपुर

नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किये गए कार्यो से नगर निगम रायपुर स्वच्छ भारत अभियान की उत्कृष्ट रैंक में शामिल हो रहा है जिनमे एक संस्था सरयूपारीण ब्राह्मण सभा रायपुर छत्तीसगढ़ भी है। उक्त बातें प्रमोद दुबे, सभापति नगर निगम रायपुर ने सम्मान करते हुए कही। विगत दिवस सभापति कक्ष में डॉ सुरेश शुक्ला अध्यक्ष व उनकी कार्यकारिणी सरयूपारीण ब्राह्मण  सभा रायपुर छत्तीसगढ़ को  स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्थाओं में से एक के रूप में  शाल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इसी कड़ी में सरयूपारीण ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष डॉ. सुरेश शुक्ला ने सभापति प्रमोद दुबे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रायपुर नगर हम सबका है और इसकी स्वच्छता की जिम्मेदारी भी हम सब की है जिसका हम सब मिलकर निर्वाह कर रहे हैं।  डॉ. सुरेश शुक्ला ने नगर निगम द्वारा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अभियानों की सराहना की। उन्होंने नगर निगम अध्यक्ष प्रमोद दुबे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरयूपारीण ब्राह्मण सभा इन अभियानों में पूर्ण सहयोग करेगी।समारोह में प्रमुख रूप से कैलाश तिवारी, संगम लाल त्रिपाठी, राजेश मिश्र, रामहृदय तिवारी, आर. एल. द्विवेदी, मृत्युंजय शुक्ला, दिनेश शुक्ला, बैद्यनाथ मिश्र, शैलेन्द्र शर्मा, अजय तिवारी, एन. डी. तिवारी, अभिषेक पाण्डेय, ब्राह्मनंद तिवारी, शिवम तिवारी, घनश्याम तिवारी और राजकुमार पाण्डेय उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    आबकारी भवन अग्निकांड: ऑडिट रूम में लगी भीषण आग, जांच से पहले फाइलें स्वाहा

    रायपुर राजधानी रायपुर के लाभांडी स्थित आबकारी भवन में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात भीषण आग लग गई। आग भवन की तीसरी मंजिल पर स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन…

    पुलिस की सख्ती: देह व्यापार के आरोप में मकान मालिक और संदिग्ध महिला पकड़ी गई

    रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आज एक बार फिर पुलिस ने बोईरदादर इलाके में देह व्यापार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल