उप्र: पुलिस से मुठभेड़ के बाद एक महिला की हत्या में कथित रूप से शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया

सुल्तानपुर (उप्र)
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में मंगलवार की सुबह पुलिस से मुठभेड़ के बाद एक महिला की हत्या में कथित रूप से शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में तीनों आरोपी घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि अखंडनगर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुई।

उन्होंने बताया, ‘‘पिछली 21 सितंबर को गोसाईंगंज क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। पोस्टमार्टम में पता चला कि उसकी मौत दम घुटने के कारण हुई थी। मृतका की पहचान प्रियंका के रूप में हुई, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट एक जून को कदियापुर थाने में दर्ज कराई गई थी।’’

सिंह ने बताया, ‘‘जांच में पता चला कि हत्या में चार लोग सलमान, शहंशाह, सरवर और जावेद शामिल थे। सलमान प्रियंका को पहले से जानता था और उसके साथ मुंबई भी गया था।’’ उन्होंने बताया कि वापस लौटने के बाद उसने गोसाईंगंज इलाके में सलमान से शादी के बारे में बात की और उसे तथा उसके साथियों को जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद सलमान और उसके साथियों ने उसके खिलाफ साजिश रची और 20 सितंबर को उसकी हत्या कर दी।

सिंह ने बताया, ‘‘जांच के दौरान शहंशाह को गिरफ्तार कर लिया गया और मंगलवार की सुबह बाकी तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए अखंडनगर इलाके में घेराबंदी की गयी।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘पुलिस ने जब पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में तीनों अभियुक्तों को गोली लगी और बाद में उन्हें हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।’’ पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

  • admin

    Related Posts

    तेलंगाना, केरल और कर्नाटक की तर्ज पर विश्वस्तरीय नवाचार केंद्र के रूप में होगा विकास

    लखनऊ योगी सरकार राज्य को नवाचार और स्टार्टअप का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में लगातार बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में बजट 2026-27 के माध्यम से लखनऊ…

    आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आंगनबाड़ी सहायिकाओं और उनके परिवार के बनाए गए कार्ड

    लखनऊ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत छूटे पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का लाभ देने के लिए योगी सरकार प्रदेश भर में विशेष अभियान चला जा रही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 0 views
    राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

    क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

    KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

    जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

    आईपीएल के टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    आईपीएल के टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

    इंदौर में 43 वर्षों बाद राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 32 राज्यों से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    इंदौर में 43 वर्षों बाद राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 32 राज्यों से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे