मासूम की मौत और दो गंभीर, छत्तीसगढ़-कोरबा में मां ने दो बच्चों के साथ पिया जहर

कोरबा.

बांकी मोंगरा थाना अंतर्गत ग्राम बुंदेली गांव में  घटना सामने आई है। जहां मां ने दो बच्चों के साथ जहर का सेवन कर जान देने का प्रयास किया। वहीं इस घटना में एक चार साल के मासूम की मौत हो गई। मां और बेटी जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।  देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

बताया जा रहा है कि बुंदेली गांव में मधु कश्यप का परिवार निवास करता है। जो खेती किसानी का काम करता है। पत्नी और दो बच्चों का भरण पोषण करते आ रहा है। मंगलवार की सुबह यह घटना सामने आए जहां मधु कश्यप किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। इस दौरान उसकी पत्नी संगीता कश्यप ने अपनी बड़ी बेटी 7 वर्षीय शिवानी और 4 वर्षीय छोटे बेटे शिवम को जहर पिला दिया। उसके बाद उसने खुद जहर का सेवन कर लिया। इस घटना के बाद तीनों की हालत बिगड़ती चली गई। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तब वो मौके पर पहुंचे और तत्काल उन्हें अस्पताल के लिए रवाना किया गया। जहां कटघोरा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। तीनों की हालत को देखते हुए मां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में भर्ती कराया गया। वहीं बेटों की हालत को देखते हुए कोरबा के निजी अस्पताल में रेफर किया गया। डॉक्टर ने चार वर्ष के मासूम बच्चे को मृत घोषित कर दिया। संगीता कश्यप की चाची जानकी भाई ने बताया कि पति-पत्नी और दो बच्चे घर पर रहते हैं। जहां संगीता का पति मधु किसी काम से बाहर गया हुआ था। जब उन्हें घटना की जानकारी मिली। इस दौरान में मौके पर पहुंची और तीनों की हालत गंभीर थी। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पहले संगीता ने जहर सेवन किया उसके बाद अपने दोनों बच्चों को जहर पिला दिया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते संगीता ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। मोगरा थाना प्रभारी तेज यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। चार साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई है। वहीं मां और बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पति से जानकारी ली जा रही है।

admin

Related Posts

अवैध उत्खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई: महानदी में 14 ओवरलोड हाइवा जब्त, माफियाओं में हड़कंप

आरंग. छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी महानदी का सीना चीरकर अवैध कमाई में जुटे रेत माफियाओं के खिलाफ रायपुर खनिज विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी और निर्णायक कार्रवाई की है.…

सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कोसला धाम दौरा, माता कौशल्या मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के तहत आज अचानक जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोसला पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसिद्ध माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 5 views
‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ