हैदराबाद एफसी के खिलाफ जीत का सिलसिला जारी रखने के लिए खेलेगी चेन्नइयन एफसी

हैदराबाद
हैदराबाद एफसी और चेन्नइयन एफसी के बीच आज शाम गाचीबोवली स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले से इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 के मैचवीक 4 की शुरुआत होगी। हैदराबाद एफसी ने अपने पिछले मैच पंजाब एफसी के खिलाफ 0-2 से हारने से पहले जुझारूपन दिखाया था, जबकि चेन्नइयन एफसी पिछले गुरुवार को मोहम्मडन एससी से 0-1 से हार गई थी।

चेन्नइयन एफसी के खिलाफ हैदराबाद एफसी रक्षात्मक रूप से सुदृढ़ रही है। उसने चेन्नइयन एफसी के खिलाफ अपने पिछले आठ आईएसएल मैचों में से प्रत्येक में एक या उससे कम गोल खाए हैं। इस दौरान उसने चार मैच जीते हैं और केवल दो बार हारे हैं। चेन्नइयन एफसी ने अपने पिछले चार अवे मैचों में से प्रत्येक में गोल किया है। इससे पता चलता है कि वे हैदराबाद एफसी की बैकलाइन की परीक्षा लेंगे।

हैदराबाद एफसी के हेड कोच थांगबोई सिंग्टो पिछले सीजन से प्रेरणा ले रहे हैं, जब उनकी टीम ने चेन्नइयन एफसी को हराया था। सिंग्टो ने प्री मैच कॉन्फ्रेंस में कहा, “ट्रेनिंग के पिछले कुछ हफ्तों में लड़के एक-दूसरे के साथ घुलमिल गए हैं। हमने अब तक केवल अवे मैच खेले हैं और हमारा अगला मुकाबला घर पर होगा। चेन्नइयन एफसी एकमात्र टीम थी जिसे हमने पिछले सीजन में हराया था। क्या हम उसे फिर से हराएंगे? मैं यही चाहता हूं।”

चेन्नइयन एफसी के स्कॉटिश हेड कोच ओवेन कॉयल के अनुसार टीम ने इस बार पिछले सीजन से बेहतर शुरुआत की है, लेकिन अभी भी सुधार की काफी गुंजाइश है।
कॉयल ने कहा, “मैं निश्चित रूप से छह अंकों के साथ तालिका में आगे बढ़ना पसंद करूंगा। हमारे पास तीन हैं, जो पिछले साल की तुलना में बेहतर है लेकिन हम छह अंकों तक पहुंच सकते थे।” हैदराबाद एफसी और चेन्नइयन एफसी के बीच आईएसएल में 10 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से दोनों ने चार-चार जीत हासिल की हैं। दो मैच ड्रा रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 48वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से 5 मई को होना है। रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली…

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    ग्वालियर  बीसीसीआई ने इंग्लैंड टूर के लिए भारतीय महिला ए क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है. इस बार इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज की कप्तानी के लिए ग्वालियर की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 2 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई