बकरीद सुरक्षा प्लान: मुरादाबाद में ईदगाह के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन और सख्त व्यवस्था

 मुरादाबाद

बकरीद को लेकर मुरादाबाद नगर निगम ने पूरे महानगर को चार जोन में बांटा है। दस क्यूआरटी टीमों का भी गठन किया गया है। सूचना मिलते ही टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर समस्या का समाधान करेंगी। हर तीस मिनट के भीतर ओज उठाए जाने के भी व्यवस्था की गई है। नगरायुक्त दिव्यांशु पटेल ने मंगलवार को अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक की।

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। गलशहीद स्थित ईदगाह और मस्जिदों के आसपास जल का छिड़काव, चूना-फॉगिंग और नियमित सफाई की जाएगी। ईदगाह के आसपास अतिक्रमण के खिलाफ भी अभियान चलेगा।

ईदगाह के आसपास चला सफाई अभियान, पकड़े आवारा डॉग
बकरीद के त्योहार को लेकर मंगलवार को नगर निगम टीम द्वारा ईदगाह व आसपास के इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसके अलावा आवारा कुत्तों को भी पकड़ने की कार्रवाई की गई।

सुरक्षा को लेकर ईदगाह क्षेत्र को 11 सेक्टरों में बांटा
ईद-उल-अजहा(बकरीद) की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। ईदगाह और उसके आसपास के इलाके को 11 सेक्टर में बांट कर पुलिस ड्यूटी लगाई गई है। पूरे शहर को बीस सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पांच सौ से अधिक पुलिसकर्मियों और दो कंपनी पीएसी जवानों की लगाई गई है।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि व्यवस्था बनाने के लिए ईदगाह और उसके आसपास के इलाके को 11 सेक्टरों में बांटा गया है। हर सेक्टर की जिम्मेदारी सीओ और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को दी गई है। दस सीओ के नेतृत्व में करीब 500 पुलिसकर्मियों और दो कंपनी पीएसी जवानों की लगाई गई है। निगरानी के लिए वॉच टावर और रूफ टॉप ड्यूटी भी लगी है। ईदगाह और उसके आसपास 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ईदगाह के सामने स्थित बिल्डिंग में कंट्रोल रूम मनाया गया है, जहां से नियमित निगरानी की जाएगी। ड्रोन से भी निगरानी होगी।

ईदगाह रोड नमाज के दौरान बंद रहेगी
बकरीद के दिन नमाज सकुशल संपन्न कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सुबह के छह घंटे ईदगाह के आसपास डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस द्वारा तैयार प्लान के अनुसार 28 मई को छह बजे से दोपहर 12 बजे तक ईदगाह के आसपास वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान शहर में भारी वाहन और बसों को भी नहीं घुसने दिया जाएगा। एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि यह डायवर्जन प्लान सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक के लिए लागू किया गया है। जरूरत पड़ने पर इसका समय बढ़ाया और घटनाया जाएगा। ट्रैफिक प्लान को प्रभावी तरीके से लागू कराने के लिए जगह-जगह बैरियर लगाकर ट्रैफिक पुलसकर्मियों की तैनाती की गई है।

बकरीद को लेकर प्रशासन ने भी जारी की गाइडलाइन
बकरीद को लेकर प्रशासनिक मशीनरी तैयार हो चुकी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम सिटी ने महानगर और एडीएम प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र में व्यवस्थाओं की कमान संभाल ली है। ऑन लाइन मीटिंग में सभी तहसीलों और निकायों को अफसरों ने बताया कि किस तरह कार्य करना है। आगामी 28 मई को बकरीद का पर्व मनाया जा रहा है।

जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया और एसएसपी सतपाल अंतिल ने एक दिन पूर्व पीस कमेटी की बैठक में भी स्थिति स्पष्ट कर दी थी कि कैसे कार्य करना है। कुर्बानी खुले में न हो ओज खुले में न जाए इसपर फोकस है। एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव ने बकरीद की तैयारियों पर स्थिति का जायजा लिया। वहीं एडीएम प्रशासन संगीता गौतम ने ऑन लाइन मीटिंग में सभी निकायों के ईओ और संबंधित एसडीएम व तहसीलदार को पर्व पर जिम्मेदारी सौंपी।

admin

Related Posts

गोरखपुर में 27 एकड़ में बनेगा एक्वा पार्क, मत्स्य सेक्टर में आएगा बड़ा निवेश और नई सुविधाएं

 लखनऊ प्रदेश में मत्स्य उत्पादन और उससे जुड़े कारोबार को नई गति देने के लिए सरकार ने स्टेट आफ आर्ट होल सेल फिश मंडी, एकीकृत एक्वा पार्क और मत्स्य प्रसंस्करण…

अभ्यर्थियों को बड़ी राहत: यूपी में अब सिविल सेवा पैटर्न पर होगी संयुक्त मुख्य परीक्षा

 लखनऊ  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अब कम पदों वाली भर्तियों के लिए नई परीक्षा व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है। आयोग समान प्रकृति और समान अर्हता वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 0 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 1 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 1 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल