MPPSC अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर, मेन्स एग्जाम फॉर्म भरने में देरी पड़ी तो लगेगा बड़ा जुर्माना

इंदौर 

इंदौर में स्थित मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा – 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि और विलंब शुल्क को लेकर नए दिशा – निर्देश जारी किए हैं।

आयोग के अनुसार, नियमित आवेदन 15 जून 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद 16 से 22 जून के बीच आवेदन करने पर अभ्यर्थियों को 3 हजार रुपए अतिरिक्त विलंब शुल्क भी चुकाना होगा। वहीं, 23 जून से 14 अगस्त 2026 तक आवेदन करने वालों के लिए 25 हजार रुपए की लेट फीस निर्धारित की गई है।

भर्ती प्रक्रिया जारी
हाल ही में आयोग ने राज्य सेवा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित किया था। परिणाम इस बार ओबीसी आरक्षण के 87:13 फार्मूले के आधार पर जारी किया गया। राज्य सेवा परीक्षा के तहत 155 पदों और वन सेवा के 36 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।

140 पदों के लिए 3044 अभ्यार्थी मुख्य परीक्षा में चयनित
राज्य सेवा परीक्षा में मुख्य सूची के 140 पदों के लिए 3044 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया है, जबकि 15 प्रावधिक पदों के लिए 731 उम्मीदवारों को सूचीबद्ध किया गया है। इसी तरह वन सेवा में 35 पदों के लिए 741 तथा एक प्रावधिक पद के लिए 42 अभ्यर्थियों को पात्र घोषित किया गया है। आयोग ने पदों की संख्या के मुकाबले लगभग 20 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया है।

सितम्बर में होगी मुख्य परीक्षा

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 7 से 12 सितंबर तक होगी, जबकि राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 27 सितंबर को की जाएगी। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में सामान्य अध्ययन के चार प्रश्नपत्र होंगे। इसके अलावा सामान्य हिन्दी, व्याकरण एवं प्रारूप लेखन से संबंधित प्रश्नपत्र भी शामिल रहेंगे। परीक्षा प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एकल सत्र में आयोजित होगी।

12 शहरों में परीक्षा केन्द्र
आयोग ने परीक्षा केंद्रों की सूची भी जारी कर दी है। मुख्य परीक्षा प्रदेश के 12 शहरों इंदौर, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, जबलपुर, ग्वालियर, सतना, सागर, बालाघाट, बड़वानी, छिंदवाड़ा और शहडोल में आयोजित की जाएगी। आयोग के अधिकारियों के अनुसार विस्तृत सिलेबस जल्द जारी किया जाएगा, ताकि अभ्यर्थी अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकें।

 

admin

Related Posts

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी

चंडीगढ़  सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से क्लर्क के 1265 रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन…

UPSSSC टेक्निकल ग्रुप-C भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 2759 पदों पर निकली वैकेंसी

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. UPSSSC ने टेक्निकल ग्रुप-सी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 1 views
RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव