UP में ‘गोवंश आधारित अर्थव्यवस्था’ को बढ़ावा, गोशालाएं बनेंगी आत्मनिर्भर बिजनेस हब

 लखनऊ

 उत्तर प्रदेश में गो-संरक्षण की अवधारणा अब केवल धार्मिक और सामाजिक दायित्वों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह वैज्ञानिक कृषि और ग्रामीण समृद्धि का नया आधार बनने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार 'गोवंश' के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में 'माइक्रो-आंत्रप्रेन्योरशिप' (सूक्ष्म उद्यमिता) का एक क्रांतिकारी मॉडल विकसित कर रही है। इस मुहिम को धरातल पर उतारने के लिए देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी कानपुर की उन्नत तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। इस अनूठी पहल के जरिए यूपी की गोशालाओं को आत्मनिर्भर बिजनेस हब के रूप में बदला जाएगा, जो न केवल जैविक खेती को बढ़ावा देंगी बल्कि देश को टिकाऊ विकास की एक नई दिशा भी दिखाएंगी।

केमिकल फ्री खेती के लिए तैयार होगा हाई-क्वालिटी उर्वरक
खेती को रसायनों से मुक्त और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए आईआईटी कानपुर के बायोलॉजिकल साइंसेज एंड बायोइंजीनियरिंग विभाग ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। विभाग के प्रोफेसर डॉ अमिताभ बंद्योपाध्याय के मार्गदर्शन में पीएचडी स्कॉलर अक्षय श्रीवास्तव ने गोबर और गोमूत्र पर आधारित एक उन्नत ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर तकनीक विकसित की है। इस वैज्ञानिक विधि से तैयार होने वाला जैविक उर्वरक पूरी तरह प्राकृतिक होगा, जो मिट्टी की उपजाऊ क्षमता को बढ़ाएगा। इस तकनीक के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल से किसानों की रासायनिक खादों (जैसे यूरिया और डीएपी) पर निर्भरता काफी कम हो जाएगी।

माइक्रो-आंत्रप्रेन्योरशिप: गांवों में रोजगार का खड़ा होगा नया चक्र
योगी सरकार इस वैज्ञानिक तकनीक को सीधे ग्रामीण आबादी के आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ने जा रही है। योजना के तहत गांवों में 'माइक्रो-आंत्रप्रेन्योरशिप मॉडल' लागू किया जाएगा, जिसके अंतर्गत ग्रामीण युवाओं, प्रगतिशील किसानों और महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को छोटे स्तर पर फर्टिलाइजर निर्माण यूनिट्स से जोड़ा जाएगा। गोशालाओं के क्लस्टर बनाकर वहां स्थानीय स्तर पर ही खाद का उत्पादन और पैकेजिंग की जाएगी। इससे जहां एक तरफ गांवों में बड़े पैमाने पर स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे, वहीं दूसरी तरफ 'देश का पैसा देश में और गांव का पैसा गांव में' रखने का आर्थिक चक्र मजबूत होगा।

लागत घटेगी, किसानों की बढ़ेगी आय
इस नए आर्थिक मॉडल से गोशालाओं की आय में सुधार होगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। साथ ही, स्थानीय स्तर पर जैविक खाद उपलब्ध होने से किसानों की परिवहन और खेती की इनपुट लागत में भारी कमी आएगी। गोशालाओं से सीधे किसानों तक पहुंचने वाली यह खाद कृषि उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार करेगी, जिससे बाजार में किसानों को अपनी फसलों के बेहतर दाम मिल सकेंगे।

देश में गो-आधारित वैज्ञानिक कृषि का नेतृत्व करेगा उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता के अनुसार, यह मॉडल पारंपरिक गो-पालन और आधुनिक विज्ञान का एक बेहतरीन संगम है। यदि इसे राज्य स्तर पर व्यापक रूप से लागू किया जाता है, तो उत्तर प्रदेश बहुत जल्द देश के भीतर गो-आधारित वैज्ञानिक कृषि और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा हब बनकर उभरेगा। योगी सरकार की यह दूरदर्शी योजना आने वाले समय में न केवल उत्तर प्रदेश के ग्रामीण परिदृश्य को बदलेगी, बल्कि पूरे देश के लिए टिकाऊ और प्रकृति-अनुकूल विकास का एक रोल मॉडल साबित होगी।

 

admin

Related Posts

युवाओं से बोले सीएम-आपकी सफलता प्रदेश की सफलता का आधार बनना चाहिए

लखनऊ योगी सरकार के मिशन रोजगार के अंतर्गत सोमवार को 21 विभागों में विभिन्न पदों पर 932 युवा शामिल हुए। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र

लखनऊ उत्तर प्रदेश में सोमवार को बड़े पैमाने पर नियुक्ति पत्र वितरित किए गये। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 के अंतर्गत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म