योगी सरकार के पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता मिशन को मिली नई ऊंचाई

अम्बेडकरनगर

 योगी सरकार के पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता मिशन को नई ऊंचाई मिली है। अम्बेडकरनगर जनपद में शुक्रवार को सभी 899 ग्राम पंचायतों ने एक साथ ग्रीन चौपाल का आयोजन कर इतिहास रच दिया गया। सुबह 9 से 10 बजे तक चले इस कार्यक्रम में पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने, हरित परिवहन को बढ़ावा देने व पर्यावरण संरक्षण के व्यापक प्रस्ताव पारित किए गए। अम्बेडकरनगर का यह सामूहिक प्रयास पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान के परिप्रेक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में ईंधन व ऊर्जा बचत, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। जिलाधिकारी ईशा प्रिया के निर्देशन में इस आयोजन में ग्राम प्रधानों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी पंचायतों में एक ही समय पर लगाई गई ग्रीन चौपाल में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। ग्राम प्रधानों ने पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने का बीड़ा उठाते हुए सार्वजनिक परिवहन, कार पूलिंग, इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग और हरित परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने का सामूहिक प्रण लिया। इस दौरान पौधरोपण, जल संरक्षण, गो-संरक्षण, स्वच्छता, जैविक खेती, सौर ऊर्जा, पराली न जलाने और कचरा प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मानसून को देखते हुए 30 जून तक प्री-प्लांटेशन की तैयारियां पूरी करने की कार्ययोजना भी बनाई गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से जनपद ने दो महत्वपूर्ण कीर्तिमान स्थापित किए हैं। पहला, अधिकतम ग्राम पंचायतों द्वारा एक साथ एक समय में आयोजन करना। दूसरा, सबसे कम समय में इतने वृह्द जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन। सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्रीन चौपालों में आगामी पौधरोपण महोत्सव पर हर परिवार द्वारा कम से कम पांच पौधे लगाने और उनकी देखभाल सुनिश्चित करने की बात कही गई। इसके अलावा जल संरक्षण, गो–संरक्षण, स्वच्छता, हरित एवं जैविक खेती, मृदा संरक्षण ऊर्जा संरक्षण, सौर ऊर्जा, पर्यावरण व शिक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर भी सहमति दर्ज की गई। 

प्रभारी मंत्री ने पहल को सराहा

प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि योगी सरकार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा किया गया यह अभिनव प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के आह्वान पर ग्रामीण क्षेत्रों तक ऊर्जा बचत और हरित परिवहन का संदेश पहुंचाना सराहनीय है। मंत्री ने जनता से अपील की कि हर नागरिक व्यक्तिगत स्तर पर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने का संकल्प ले और आवश्यकता अनुसार ही वाहन का उपयोग करे।

admin

Related Posts

योगी सरकार की योजनाओं ने मिटाई भेदभाव की दीवार, सामाजिक समरसता और भरोसे की बनी मिसाल

लखनऊ  योगी सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को जमीन पर उतारने में लगातार जुटी हुई है। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी जाति और धर्म…

आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों के सत्यापन और मॉनिटरिंग को बनाया गया और मजबूत

लखनऊ योगी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और जवाबदेह बनाने की दिशा में लगातार बड़े कदम उठा रही है। इसी क्रम में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त