नैनीताल में सजेगा हॉकी का महाकुंभ, ट्रेड्स कप प्रतियोगिता में 32 टीमें लेंगी हिस्सा

नैनीताल
उत्तराखंड में झीलों की नगरी नैनीताल में एक बार फिर हॉकी का रोमांच लौटने जा रहा है। लंबे अंतराल और व्यवधानों के बाद अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष भव्य अंदाज में किया जाएगा।

खास बात यह है कि इस बार प्रतिष्ठित टूर्नामेंट अपना 100वां वर्ष मना रहा है, जिसे यादगार बनाने के लिए आयोजक संस्था जिला क्रीड़ा एसोसिएशन (डीएसए) ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में डीएसए महासचिव मनोज जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ आगामी 04 जून से होगा जबकि फाइनल मुकाबला 24 जून को खेला जाएगा। अभी तक देशभर की 32 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लेने की सहमति दे दी है, जबकि अभी और टीमों की आने की संभावना है। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि इस बार विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में 1.50 लाख रुपये और उपविजेता टीम को एक लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा अन्य पुरस्कारों की राशि में भी वृद्धि की गई है।

हॉकी सचिव चंद्र लाल साह ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, केरल सहित उत्तर प्रदेश के रामपुर, पीलीभीत और लखनऊ की नामी टीमें भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया से प्रतियोगिता के आयोजन की आधिकारिक अनुमति भी प्राप्त हो चुकी है।

प्रतियोगिता के प्रारूप के अनुसार 04 जून से 17 जून तक नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे जबकि 18 जून से लीग चरण के मैच शुरू होंगे।

महासचिव के अनुसार प्रतियोगिता के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। प्रतियोगिता के शताब्दी वर्ष को देखते हुए टूर्नामेंट को भव्य रूप से मनाया जायेगा।

  • admin

    Related Posts

    भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

     नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए (India A) टीम की घोषणा कर दी…

    मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

    चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

    मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 2 views
    मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

    क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

    विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

    कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

    बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 2 views
    बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी