राजस्थान रॉयल्स की सेल फंसी—बड़ा निवेशक मौजूद, लेकिन फंडिंग संकट बरकरार

नई दिल्ली

आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स की 1.63 अरब डॉलर की बिक्री में पेच फंस गया है। सूत्रों के मुताबिक प्रमुख इनवेस्टर ग्रुप में फंडिंग की दिक्कत, रेगुलेटरी पचड़ों और खरीदारों के कंसोर्टियम के जटिल ढांचे के कारण इस डील में देरी हो रही है। सोमानी ग्रुप की अगुवाई वाले कंसोर्टियम में रॉब वॉल्टन, शीला फोर्ड हैंप और उनके पुत्र माइकल हैंप जैसे ग्लोबल इनवेस्टर शामिल हैं। रॉब वॉल्टन का ताल्लुक दुनिया के सबसे अमीर परिवारों में से एक वॉल्टन फैमिली से है। वह एनएफएल की टीम डेनवर ब्रोंकोस के भी प्रिंसिपल ओनर हैं। शीला फोर्ड हैंप एनएफएल फ्रेंचाइजी डेट्रॉयट लॉयंस की प्रिंसिपल ओनर हैं।

ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स के को-फाउंडर मनोज बदले के निवेश वाली कंपनी रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप ने कहा कि काल सोमानी के साथ चर्चा चल रही है और हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा परिणाम आए। हालांकि यह साफ नहीं है कि कंसोर्टियम में किसके हिस्से कितनी पूंजी आएगी लेकिन माना जा रहा है कि सोमानी ग्रुप मैज्योरिटी स्टेक मांग रहा है। बदले के अलावा राजस्थान रॉयल्स के मौजूदा स्टेकहोल्डर्स में रेडबर्ड कैपिटल और लाचलान मर्डोक शामिल हैं। सोमानी की राजस्थान रॉयल्स में इस समय भी हिस्सेदारी है।

देरी के कारण
सूत्रों के मुताबिक सोमानी इस डील को फंडिंग करने के लिए कैपिटल जुटाने की प्रोसेस में है और इसके लिए उसने कई बड़ी निवेश कंपनियों को अप्रोच किया है। लेकिन अब तक किसी ने कमिटमेंट नहीं किया है। इस कारण डील में देरी हो रही है। साथ ही ट्रांजैक्शन की कुछ शर्तों को लेकर कंसोर्टियम के मेंबर्स में चिंता है। बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी में सेकेंडरी ओनरशिप ट्रांजैक्शन की फीस पर सवाल उठाए हैं। इससे भी डील प्रभावित हुई है। इसमें मॉरीशस की कंपनी ईएम स्पोर्टिंग होल्डिंग्स के ट्रांजैक्शंस भी शामिल हैं। यह कंपनी रॉयल मल्टीस्पोर्ट्स को कंट्रोल करती है जो राजस्थान रॉयल्स की ओनर है।

डील में पेच
    आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स की बिक्री से जुड़ी डील में देरी हो रही है
    टीम को खरीदने के लिए सोमानी के कंसोर्टियम ने सबसे बड़ी बोली लगाई थी
    कंसोर्टियम में रॉब वॉल्टन और शीला फोर्ड हैंप जैसे ग्लोबल इनवेस्टर शामिल हैं
    सूत्रों के मुताबिक इनवेस्टर ग्रुप फंडिंग जुटाने के लिए संघर्ष कर रहा है
    बीसीसीआई ने भी पहले किए गए सेकेंडरी ट्रांजैक्शन पर सवाल उठाए हैं

मित्तल से भी बातचीत
इस बीच माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी के प्रमोटर्स ने दूसरे संभावित निवेशकों के साथ बातचीत की है। इनमें लक्ष्मी मित्तल भी शामिल हैं। उनके परिवार ने टीम के लिए बोली लगाई थी लेकिन उसकी बोली सबसे बड़ी नहीं थी। इस बारे में सोमानी और मित्तल को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं आया। सूत्रों का कहना है कि मित्तल ने 1.5 अरब डॉलर की बोली लगाई थी।

राज कुंद्रा का मामला
उधर टीम में माइनोरिटी स्टेक रखने वाले राज कुंद्रा भी कानूनी लड़ाई में फंसे हैं। कुंद्रा ने अपनी निवेश कंपनी कुकी इनवेस्टमेंट्सस के जरिए एनसीएलटी को अप्रोच किया है। उन्होंने फ्रेंचाइजी पर कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए अपनी 11.7 फीसदी हिस्सेदारी बहाल करने की मांग की है। इस बीच यूके की एक अदालत ने कुंद्रा की कुछ प्रॉसीडिंग्स पर रोक लगाई है। इसे बंबई हाई कोर्ट में चुनौती दी जा रही है।

admin

Related Posts

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

चंडीगढ़  सीनियर महिला पहलवान विनेश फोगाट ने रविवार को चेतावनी दी कि गोंडा में आगामी राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट के दौरान उनके या उनकी टीम के सदस्यों के साथ…

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

नरेंद्र मोदी स्टेडियम  पंजाब किंग्स ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 163 रन बनाए। आईपीएल 2026 के 46वें मुकाबले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 0 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह