NEET UG ड्रेस कोड और नियम: जूते बैन, डॉक्यूमेंट लिस्ट और एंट्री टाइम के बारे में जानें पूरी जानकारी

नई दिल्ली 

 देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस कोर्स में दाखिले के लिए आज रविवार 3 मई को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक नीट यूजी प्रवेश परीक्षा होगी। एग्जाम में अभ्यर्थी डिजाइनर, अधिक लेयर वाले, बड़े बटन वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने नहीं जाएं। साधारण कपड़े पहनने की सलाह दी है। हाई हील के जूते पहनने से बचने की सलाह दी गई है। इससे उन्हें चेकिंग के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। केंद्रों में 11 बजे से परीक्षार्थियों की एंट्री शुरू हो जाएगी। 1:30 बजे के बाद किसी को भी एंट्री नहीं दी जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को बॉयोमैट्रिक प्रक्रिया से गुजरना होगा। विद्यार्थियों को पेन लेकर नहीं जाना है। उन्हें सेंटर पर ही पेन दिया जायेगा। परीक्षार्थी को ओरिजिनल आइडी जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर कार्ड अथवा सरकार द्वारा जारी कोई अन्य आईडी जिसमें कैंडिडेट की फोटो आ रही हो, इनमें से कोई भी एक आइडी साथ लाना है।

नीट के जरिए ही देश के तमाम मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमस, बीएचएमस, बीयूएमस ( MBBS, BDS, BSMS, BAMS, BHMS, BUMS ) और अन्य विभिन्न अंडर ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में दाखिला होता है।

यहां जानें नीट परीक्षा से जुड़े सभी नियम और गाइडलाइंस
1. नीट ड्रेस कोड ( NEET Dress Code )

– नीट देने जा रहे लड़के आधी बाजू की शर्ट या फिर टीशर्ट पहनकर आएं। लंबी बाजू वाले कपड़े और ऊनी कपड़े पहनकर आने की अनुमति तो है पर उसके लिए पहले रिपोर्ट करना होगा। फ्रिस्किंग में लंबा समय लग सकता है इसलिए पूरी बाजू वाले कपड़े पहनने से बचें।

– ट्राउजर या सिंपल पैंट पहनकर आएं। पैंट में जेब हो सकती है। कई चेनों वाले और बड़े बड़े बटनों वाले कपड़े न पहनें। मैटेलिक आइटम लाने की अनुमति नहीं है इसलिए मेटल बटन वाली जींस पहनकर आने से बचें। किसी भी ड्रेस में मेटल के बटन नहीं होने चाहिए।

– महिलाएं आधी बाजू की कुर्ती या टॉप पहन सकती हैं। महिलाओं को भी लंबी बाजू वाले कपड़े और ऊनी कपड़े पहनकर आने की अनुमति तो है पर उसके लिए पहले रिपोर्ट करना होगा। फ्रिस्किंग में लंबा समय लग सकता है इसलिए पूरी बाजू वाले कपड़े पहनने से बचें।

– स्टूडेंट्स को जूते पहनने की अनुमति नहीं है। उन्हें चप्पल या कम हील वाली सैंडल पहनने की ही अनुमति है। महिलाएं कम हील वाली सैंडल पहनकर आ सकती हैं।

– जूलरी पहनकर आना भी मना है। सन ग्लासेस, हाथ वाली घड़ी, टोपी पहनकर एग्जाम देने की अनुमति नहीं है।

– हेयर बैंड, कड़ा, ताबीज, बेल्ट, स्कार्फ, अंगूठी, कड़ा, कान के बूंदे, नाक की लौंग, गले का हार, बिल्ला, कलाई घड़ी, ब्रेसलेट, कमैरी, मेटेलिक आइटम अपने साथ न लाएं।

2. किसी भी परीक्षार्थी को एडमिट कार्ड, सेल्फ डिक्लेयरेशन, फोटो आईडी प्रूफ, फ्रिस्किंग के बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

3. अगर उम्मीदवार सांस्कृतिक, पारंपरिक ड्रेस, आस्था या धर्म से जुड़ी चीजें पहन रहे हैं, तो उन्हें रिपोर्टिंग समय से कम से कम डेढ़ घंटे पहले यानी दोपहर 12.30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर तलाशी के लिए रिपोर्ट करना होगा।
4. नीट में सिर्फ इन चीजों को ले जाने की अनुमति, जानें डॉक्यूमेंट लिस्ट

– उम्मीदवार अपने नीट एडमिट कार्ड के अलावा ऑरिजनल आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या अन्य सरकार द्वारा जारी कोई फोटो आईडी प्रूफ भी लाएं। एडमिट कार्ड पर पासपोर्ट साइज फोटो लगाकर आएं।

– अटेडेंस शीट पर चिपकाने के लिए एक पासपोर्ट साइज का फोटो जरूर लाएं। फोटो का बैकग्राउंड सफेद हो। आवेदन पत्र में अपलोड

– एडमिट कार्ड के साथ डाउनलोड किए गए परफॉर्मा में पोस्ट कार्ड साइज 4*6 का फोटो लगाएं। इसे एग्जाम हॉल में इनविजिलेटर को देना होगा।

– जो उम्मीदवार एडमिट कार्ड के साथ डाउनलोड किए गए प्रोफार्मा पर पोस्टकार्ड आकार (4X6) का फोटो चिपकाया हुआ और एक अन्य पासपोर्ट आकार का फोटो साथ नहीं लाएंगे, उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। फोटो का बैकग्राउंड व्हाइट होना चाहिए।

– उम्मीदवार अपनी एक ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल ले जा सकते हैं।

5. नीट एडमिट कार्ड के साथ सेल्फ डिकलेयरेशन फॉर्म व अंडरटेकिंग फॉर्म भी लाना होगा। यह भरा हुआ होना चाहिए।
6. 1.30 बजे के बाद एंट्री नहीं

परीक्षा 2 बजे शुरू हो जाएगी। एंट्री आधा घंटा पहले तक यानी 1.30 बजे तक ही दी जाएगी। 1.30 बजे के बाद जो अभर्थी आएंगे, उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
7. इन चीजों की है सख्त मनाही

– किसी भी तरह की इलेक्ट्रानिक डिवाइस को लाने की अनुमति नहीं होगी। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, माइक्रोफोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, ज्योमेट्री या पेंसिल बॉक्स, घड़ी लाने की अनुमति नहीं है।

– कोई खाने की चीज भी परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं है।

– एग्जाम हॉल में जूलरी पहनकर आने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

8. रफ कार्य उत्तर पुस्तिका में ही करना है। ऐसा न करने पर वो चेक नहीं होगी।
9– नीट OMR शीट को लेकर नियम

नीट यूजी परीक्षा की OMR शीट पर छात्रों को अपना रोल नंबर, पेपर कोड, क्वेश्चन पेपर बुकलेट नंबर तथा व्यक्तिगत विवरण को सबसे ज्यादा ध्यानपूर्वक भरना होगा। शीट के गोले को भरते समय पेन की इंक दूसरे ओवल को ओवरलेप नहीं करे। कटिंग व ओवरराइटिंग, इरेजिंग से भी बचें।

नीट ओएमआर शीट को लेकर क्या नियम हैं

NTA ने OMR भरने के लिए 'क्या करें और क्या न करें' की एक लिस्ट भी जारी की है, और छात्रों को याद दिलाया है कि यह पक्का करना ज़रूरी है कि उनकी OMR शीट सही तरीके से भरी गई हो।

क्या करें

– सेंटर पर दिए गए सिर्फ काले बॉल पॉइंट पेन का ही इस्तेमाल करें

– गोले को पूरी तरह और गहरा भरें

– हर सवाल के लिए सिर्फ़ एक ही ऑप्शन चुनें

– निशान लगाने से पहले सवाल नंबर को ध्यान से मिला लें

– अपनी OMR शीट को साफ-सुथरा और बिना किसी नुकसान के रखें

क्या न करें

टिक (✓) या क्रॉस (✗) के निशान न लगाएं

आधे-अधूरे भरे हुए गोले न छोड़ें

एक से ज़्यादा जवाबों पर निशान न लगाएं

शीट पर कुछ दोबारा न लिखें या उसे गंदा न करें
10. टॉयलेट ब्रेक

टॉयलेट ब्रेक लेने पर फिर से फ्रिस्किंग की जाएगी। परीक्षा के पहले 30 मिनट और अंतिम 30 मिनट में टॉयलेट ब्रेक नहीं मिलेगा।

एनटीए ने यह भी कहा है कि देश के कई हिस्सों में बारिश और तूफान की संभावना को देखते हुए, कृपया अपनी यात्रा की योजना सावधानी से बनाएं।

– निकलने से पहले अपने इलाके के मौसम का हाल ज़रूर देख लें

– जल्दी निकलें और रास्ते में होने वाली संभावित देरी (ट्रैफ़िक, जलभराव, आदि) को ध्यान में रखें।

– अपने सेंटर पर काफ़ी पहले पहुंचने की कोशिश करें।

admin

Related Posts

IIM विशाखापत्तनम में नौकरी का सुनहरा मौका: 4 पदों पर भर्ती शुरू

 विशाखापत्तनम  देश के प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम-विशाखापत्तनम) ने संविदा के आधार पर अलग-अलग…

अब पुराना MBA नहीं! AI आधारित मैनेजमेंट कोर्स से करियर में मिलेगी नई रफ्तार

इन दिनों कंपनी से लेकर स्कूल तक, छात्रों से लेकर कर्मचारी तक हर कोई एआई से घिरा हुआ है. ऐसे में मैनेजमेंट की पढ़ाई इससे दूर कैसे रह सकती है.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में हाईस्कोरिंग मैच की उम्मीद: MI बनाम LSG हेड-टू-हेड में लखनऊ आगे

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में हाईस्कोरिंग मैच की उम्मीद: MI बनाम LSG हेड-टू-हेड में लखनऊ आगे

जैमीसन के व्यवहार पर IPL सख्त: सजा के बाद फर्ग्यूसन उतरे समर्थन में

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
जैमीसन के व्यवहार पर IPL सख्त: सजा के बाद फर्ग्यूसन उतरे समर्थन में

कौन है वह अरबपति? ₹2.70 लाख करोड़ नेटवर्थ, 75 साल की उम्र में खरीदी राजस्थान रॉयल्स

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
कौन है वह अरबपति? ₹2.70 लाख करोड़ नेटवर्थ, 75 साल की उम्र में खरीदी राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स की सेल फंसी—बड़ा निवेशक मौजूद, लेकिन फंडिंग संकट बरकरार

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
राजस्थान रॉयल्स की सेल फंसी—बड़ा निवेशक मौजूद, लेकिन फंडिंग संकट बरकरार

राजस्थान रॉयल्स विवाद के बाद BCCI अलर्ट, खिलाड़ियों-टीमों पर नजर होगी सख्त

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स विवाद के बाद BCCI अलर्ट, खिलाड़ियों-टीमों पर नजर होगी सख्त

अनदेखी के बाद चमके अर्जुन तेंदुलकर—नई टीम ने 5 गुना दाम देकर किया शामिल

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
अनदेखी के बाद चमके अर्जुन तेंदुलकर—नई टीम ने 5 गुना दाम देकर किया शामिल