एक भारत श्रेष्ठ भारत संकल्पना के तहत भोपाल में महाराष्ट्र और गुजरात स्थापना दिवस का भव्य आयोजन

एक भारत श्रेष्ठ भारत संकल्पना के तहत भोपाल में महाराष्ट्र और गुजरात स्थापना दिवस का भव्य आयोजन
भोपाल 

एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना के अंतर्गत आज लोकभवन, मध्यप्रदेश (भोपाल) में महाराष्ट्र एवं गुजरात स्थापना दिवस का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल आदरणीय  मंगू भाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में गुजराती समाज एवं समग्र मराठी समाज के आई साहेब ग्रुप द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके पश्चात “मी मराठी”, पारंपरिक गोंधळ, छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित “शिवकार्य”, भावपूर्ण प्रस्तुति “बिन जसे अंकुरते” एवं ऊर्जावान समापन “जय मल्हार” के साथ कार्यक्रम ने एक अद्भुत सांस्कृतिक यात्रा प्रस्तुत की।

इन प्रस्तुतियों के माध्यम से महाराष्ट्र की समृद्ध परंपरा, वीरता, भक्ति एवं सांस्कृतिक विविधता का सुंदर चित्रण किया गया। कलाकारों की सजीव प्रस्तुति, पारंपरिक वेशभूषा एवं भावपूर्ण अभिव्यक्ति ने कार्यक्रम को अत्यंत प्रभावशाली बना दिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु राजभवन/लोकभवन प्रबंधन टीम के उत्कृष्ट समन्वय, सुव्यवस्थित व्यवस्था एवं समर्पण की सभी ने सराहना की।
अंत में, अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए इस आयोजन को “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना का सशक्त उदाहरण बताया।

admin

Related Posts

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए समयबद्ध एवं समन्वित रूप से करें कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं…

रतलाम के डायल 112 हीरोज संवेदनशीलता और तत्परता से भटकी बीमार महिला को दिलाया उपचार

भोपाल रतलाम जिले के थाना इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही से मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं बीमार महिला को सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई