मॉर्निंग वॉक पर खतर,बांसवाड़ा में सड़क किनारे बैठे दिखे पैंथर

बांसवाड़ा

अगर आप मॉर्निंग वॉक पर जाए और पैंथर से सामना हो तो क्या होगा? कुछ ऐसा ही डर, इन दिनों बांसवाड़ा में बरकरार है. शहर से सटे श्यामपुरा वन क्षेत्र में एक बार फिर पैंथर ने दस्तक दी है. पैंथर की मौजूदगी से इलाके में हड़कंप मच गया है. इस बार दो पैंथर मुख्य सड़क के पास बनी दीवार पर बैठे नजर आए, जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों में दहशत फैल गई. यह क्षेत्र शहर के बेहद करीब होने के साथ-साथ एक व्यस्त मार्ग भी है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है. ऐसे में खुले इलाके में पैंथर का दिखना खतरे की घंटी माना जा रहा है.

इलाके में लगातार पैंथर का मूवमेंट
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस इलाके में पहले भी कई बार पैंथर देखे जा चुके हैं, जिससे आसपास के रहवासियों में लगातार डर बना हुआ है. श्यामपुरा क्षेत्र में बने जॉगिंग ट्रैक पर सुबह-सुबह टहलने आने वाले लोगों में खासा भय देखा जा रहा है. लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और गश्त बढ़ाने की मांग की है.

तापमान बढ़ने से वन्यजीवों का खतरा भी बढ़ा
विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती गर्मी और जंगलों में पानी की कमी के कारण वन्यजीव आबादी वाले इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं. यही वजह है कि पैंथर जैसे जानवर शहर के करीब नजर आ रहे हैं, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा भी बढ़ रहा है. वहीं, वन विभाग की तैयारियों पर भी सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं किए गए हैं. यही वजह है कि इस तरह की घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं.

admin

Related Posts

डीग में ठगी गैंग का पर्दाफाश, नकली तांत्रिक समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

अजमेर तत्र-मंत्र से नोट बरसाने का पाखंड और भोले-भाले लोगों से पैसे ऐंठने के बाद मौत का ड्रामा, यह मामला किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता. डीग में ऐसी…

राजस्थान में OPS पर बड़ा अपडेट, CAG ने वित्तीय स्थिति की रिपोर्ट तलब की

जयपुर  राजस्थान में ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) एक बार फिर चर्चा में है. इस बार मामला सरकारी फाइलों और आर्थिक गणित से जुड़ा है. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में ऐतिहासिक जीत: पंजाब किंग्स ने असंभव को किया संभव, प्रभसिमरन और अय्यर बने हीरो

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 0 views
IPL में ऐतिहासिक जीत: पंजाब किंग्स ने असंभव को किया संभव, प्रभसिमरन और अय्यर बने हीरो

लखनऊ में जंग! LSG vs KKR मैच से पहले रिकॉर्ड, मौसम और संभावित टीम पर नजर

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 1 views
लखनऊ में जंग! LSG vs KKR मैच से पहले रिकॉर्ड, मौसम और संभावित टीम पर नजर

चेपॉक में होगा घमासान! CSK-गुजरात मैच से पहले जानें मौसम, रिकॉर्ड और संभावित टीम

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 2 views
चेपॉक में होगा घमासान! CSK-गुजरात मैच से पहले जानें मौसम, रिकॉर्ड और संभावित टीम

47 गेंदों में केएल राहुल की सेंचुरी, राणा की फॉर्म में वापसी से टीम को मिला दम

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 3 views
47 गेंदों में केएल राहुल की सेंचुरी, राणा की फॉर्म में वापसी से टीम को मिला दम

हॉकी इतिहास का एक अध्याय समाप्त: गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 2 views
हॉकी इतिहास का एक अध्याय समाप्त: गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

IPL 2026 Mid-Season Review: टॉप 4 की रेस में कौन आगे?

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Mid-Season Review: टॉप 4 की रेस में कौन आगे?