KTM 390 Duke और 390 Adventure के 350cc वेरिएंट की कीमत हुई घोषित, जानें सभी डिटेल्स

मुंबई 

 इस महीने की शुरुआत में प्रीमियम मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Triumph Motorcycle ने कम क्षमता वाली 400 रेंज के लॉन्च के बाद, अब KTM ने अपनी 390 Duke और 390 Adventure लाइन-अप का विस्तार करते हुए नए 350cc वेरिएंट बाजार में उतारे हैं, जिनका मकसद शुरुआती कीमत को कम करना है. हालांकि, Triumph के छोटे मॉडलों के विपरीत KTM के ये नए वेरिएंट मौजूदा 399cc वर्जन के साथ ही बेचे जाएंगे। 

नई 390 Duke और 390 Adventure के इंजन
इसके इंजन की बात करें तो नया 349.32cc इंजन 8,600rpm पर 41.5hp की पावर और 7,000rpm पर 33.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है, यह इंजन 399cc इंजन के मुकाबले 4.5hp का पावर और 5.5Nm कम टॉर्क प्रदान करता है. कंपनी का कहना है कि व्हीलबेस, ग्राउंड क्लीयरेंस, टेक्नोलॉजी (TFT कंसोल सहित) और राइडिंग एर्गोनॉमिक्स जैसे मुख्य पहलू पहले जैसे ही रहेंगे। 

खास बात यह है कि मौजूदा सभी 399cc वेरिएंट, नए मॉडल्स के साथ-साथ आने वाले समय तक उपलब्ध रहेंगे. इन्हें अलग दिखाने के लिए इनके नामों में बदलाव किया गया है. ध्यान देने वाली बात यह है कि अब 390 Duke को 390 Duke R के नाम से बेचा जाएगा, जबकि 390 Adventure के नाम के साथ 'S' जोड़ा गया है। 

कीमत की बात करें तो नए 350cc KTM 390 Duke की कीमत 2.77 लाख रुपये रखी गई है, जो इसे 390 Duke R से 62,000 रुपये सस्ता बनाती है. वहीं 390 Adventure की कीमत में भी ऐसा ही अंतर देखने को मिलता है। 

जहां इसके नए 350cc इंजन वाले वर्जन की कीमत 2.81 लाख रुपये रखी गई है, जोकि 399cc वाले सबसे सस्ते वेरिएंट, 390 Adventure X से लगभग 62,000 रुपये कम है. जब इसकी तुलना ज़्यादा बेहतर स्पेसिफिकेशन वाले 390 Adventure S और R वेरिएंट से की जाती है, तो यह अंतर और भी ज़्यादा नजर आता है। 

admin

Related Posts

सोने और चांदी के भाव में गिरावट, ₹5000 तक गिरी चांदी, 10 ग्राम गोल्ड आज मिल रहा है इतने में

इंदौर   शादियों के सीजन में बड़ी खबर सोने-चांदी के भाव को लकर आ रही है। आज सर्राफा बाजारों में सोना-चांदी के रेट में भारी गिरावट है। 28 अप्रैल को 24…

US-ईरान में गतिरोध, शेयर मार्केट भी कन्फ्यूज, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट

मुंबई  शेयर मार्केट (Share Market) में मंगलवार को सुस्ती के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर से लेकर होर्मुज स्ट्रेट खोलने तक पर बात अटकी है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन

मैराथन में नया इतिहास: सावे, केजेलचा और किप्लिमो ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
मैराथन में नया इतिहास: सावे, केजेलचा और किप्लिमो ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया क्लीन स्वीप, थॉमस कप में चीन से होगी टक्कर

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया क्लीन स्वीप, थॉमस कप में चीन से होगी टक्कर

लॉरा वोलवार्ट की शानदार पारी से भारत पर साउथ अफ्रीका की जीत

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
लॉरा वोलवार्ट की शानदार पारी से भारत पर साउथ अफ्रीका की जीत

एशियाई खेलों से पहले कॉन्फिडेंट मनु भाकर, वैभव सूर्यवंशी पर दिया खास बयान

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
एशियाई खेलों से पहले कॉन्फिडेंट मनु भाकर, वैभव सूर्यवंशी पर दिया खास बयान

IPL के ‘किंग’ कोहली का नया रिकॉर्ड, 9 हजार रन पूरे, रोहित शर्मा हैं पीछे

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
IPL के ‘किंग’ कोहली का नया रिकॉर्ड, 9 हजार रन पूरे, रोहित शर्मा हैं पीछे