भोपाल के जीआईएस सबस्टेशन में अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत, ऊर्जा मंत्री तोमर ने दी जानकारी

जीआईएस सबस्टेशन, भोपाल में अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत : ऊर्जा मंत्री तोमर

सबस्टेशन की क्षमता बढ़कर हुई 70 एमवीए

भोपाल 

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि गर्मी के मौसम में राजधानी की विद्युत पारेषण व्यवस्था को अधिक विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने 132 केवी जीआईएस सबस्टेशन, ई-8 अरेरा कॉलोनी भोपाल की क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि की है। नए ट्रांसफार्मर के जुड़ने से इस सबस्टेशन की कुल क्षमता बढ़कर 70 एमवीए हो गई है।

जीआईएस गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन तकनीक पर आधारित यह सबस्टेशन सीमित स्थान में निर्मित है, जहां अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था। इसके बावजूद कंपनी के इंजीनियरों ने अपनी दक्षता और तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए कम स्थान में ही 20 एमवीए क्षमता का एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक स्थापित कर उसे ऊर्जीकृत कर दिया।

पारेषण नेटवर्क को मिली मजबूती

एमपी ट्रांसको भोपाल के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश शांडिल्य के अनुसार विगत दिवस स्थापित इस 20 एमवीए क्षमता के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर से न केवल भोपाल की कुल ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता में वृद्धि हुई है, बल्कि सबस्टेशन पर वैकल्पिक व्यवस्था भी उपलब्ध हो गई है। इससे आवश्यक रखरखाव (शटडाउन) के दौरान भी विद्युत आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखना संभव होगा।

 

admin

Related Posts

MP में UCC ड्राफ्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू, रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जज की अध्यक्षता में 60 दिन में होगा पूरा

भोपाल  भोपाल से बड़ी खबर सामने आ रही है. मध्यप्रदेश में अब ‘समान नागरिक संहिता’ (UCC) को लेकर हलचल तेज हो गई है. राज्य सरकार ने इसे लागू करने की…

खजुराहो में 46 डिग्री पार, 10 साल का रिकॉर्ड टूटा; मध्य प्रदेश में लू और आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल /जबलपुर  मध्य प्रदेश में गर्मी ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. पर्यटन स्थल खजुराहो में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पिछले 10 सालों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन

मैराथन में नया इतिहास: सावे, केजेलचा और किप्लिमो ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
मैराथन में नया इतिहास: सावे, केजेलचा और किप्लिमो ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया क्लीन स्वीप, थॉमस कप में चीन से होगी टक्कर

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया क्लीन स्वीप, थॉमस कप में चीन से होगी टक्कर

लॉरा वोलवार्ट की शानदार पारी से भारत पर साउथ अफ्रीका की जीत

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
लॉरा वोलवार्ट की शानदार पारी से भारत पर साउथ अफ्रीका की जीत

एशियाई खेलों से पहले कॉन्फिडेंट मनु भाकर, वैभव सूर्यवंशी पर दिया खास बयान

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
एशियाई खेलों से पहले कॉन्फिडेंट मनु भाकर, वैभव सूर्यवंशी पर दिया खास बयान

IPL के ‘किंग’ कोहली का नया रिकॉर्ड, 9 हजार रन पूरे, रोहित शर्मा हैं पीछे

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
IPL के ‘किंग’ कोहली का नया रिकॉर्ड, 9 हजार रन पूरे, रोहित शर्मा हैं पीछे