11 साल के चमन को तंदूर में फेंककर फरार हुआ कैटरर, रसगुल्ला खाने पर हुआ था हमला

बस्ती
 यूपी के बस्ती का छावनी थाना क्षेत्र, जहां गुरुवार शाम मलौली गोसाई गांव में एक शादी का कार्यक्रम चल रहा था. शादी के जश्न में बाराती, नाते-रिश्तेदार मौजूद थे. सब कुछ सामान्य था. इस बीच अपनी नानी के साथ पहुंचा 11 साल का चमन बार-बार काउंटर पर जाकर रसगुल्ले मांग रहा था. रसगुल्ला खाने की उसकी चाहत उसकी जान पर बन आएगी शायद उसने सोचा नहीं था. चमन के बार-बार रसगुल्ला मांगने पर नाराज कैटरर ने उसे जलती तंदूर पर बैठा दिया। लेकिन चमन फिसलकर तंदूर के अंदर गिर गया. उसकी चीख-पुकार सुनकर जब तक लोग पहुंचे, चमन बुरी तरह झुलस गया था. इस बीच आरोपी कैटरर मौके से फरार हो गया. अब सवाल यह उठता है कि शादी में शामिल सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में कैसे यह घटना हुई और आरोपी कैसे फरार हो गया। 

गोंडा जिले के नवाबगंज थाना दुर्जनपुर गांव का रहने वाला मासूम चमन अपनी मां के निधन के बाद से ही अपने ननिहाल बस्ती के बाघानाला में रह रहा है. गुरुवार को रिश्तेदारी में एक शादी के कार्यक्रम में वह नानी के साथ मलौली गोसाई गांव गया था. चारों तरफ ख़ुशी का माहौल था और लोग शादी के जष्न में मग्न थे.  11 साल का मासूम बार-बार काउंटर पर जाकर रसगुल्ला मांग रहा था. पहले तो कैटरर ठेकेदार ने उसे डराया फिर उसे जलती तंदूर पर बैठा दिया। जिसके बाद चमन फिसलकर तंदूर में जा गिरा. चमन की चीख पुकार सुनकर लोग जब तक पहुंचे वह बुरी तरह झुलस गया था। 

गंभीर हालत में लखनऊ रेफर
परिजनों ने उसे आनन-फानन में अयोध्या मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. इन सब के बीच किसी की नजर कैटरर पर नहीं गई जिसने यह जघन्य अपराध किया था. वह मौके से फरार हो गया. इस मामले में चमन के मां देवीदीन निषाद की तरफ से मुकदमा दर्ज करवाया गया है. जिसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है. एक रसगुल्ले के लिए मासूम अब जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। 

 

admin

Related Posts

हाईकोर्ट में सुनवाई: पंचायत चुनाव में देरी पर सवाल, प्रशासक नियुक्ति आदेश को दी गई चुनौती

इलाहाबाद इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में ग्राम प्रधानों को प्रदेश में पंचायत चुनाव होने और नए प्रधान चुने जाने तक प्रशासक नियुक्त करने संबधी राज्य सरकार के आदेश को…

बरेली में नया इंफ्रास्ट्रक्चर बूम: 267 हेक्टेयर में टाउनशिप और इंडस्ट्रियल जोन की तैयारी

बरेली  उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में दो नई और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर काम में तेजी आ गई है। इस शहर के विस्तार और भविष्य की आवश्यकताओं के मद्देनजर बरेली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में जो रूट बना सकते हैं नया कीर्तिमान

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 0 views
न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में जो रूट बना सकते हैं नया कीर्तिमान

IPL 2026 विवाद: सेंटनर बोले “मैंने शरीर दांव पर लगाया”, मुंबई इंडियंस पर उठे सवाल

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
IPL 2026 विवाद: सेंटनर बोले “मैंने शरीर दांव पर लगाया”, मुंबई इंडियंस पर उठे सवाल

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा कार्यक्रम आया सामने

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा कार्यक्रम आया सामने

भारत की वनडे टीम घोषित, शुभमन गिल कप्तान; रोहित-कोहली की उपलब्धता पर संशय कायम

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
भारत की वनडे टीम घोषित, शुभमन गिल कप्तान; रोहित-कोहली की उपलब्धता पर संशय कायम

कार्लसन पर फिर भारी पड़े प्रज्ञानंद, 20 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर ने जीत से बढ़ाई खिताबी उम्मीदें

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
कार्लसन पर फिर भारी पड़े प्रज्ञानंद, 20 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर ने जीत से बढ़ाई खिताबी उम्मीदें

मीरा आंद्रीवा ने क्रिस्टिया को 6-0, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में किया प्रवेश

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
मीरा आंद्रीवा ने क्रिस्टिया को 6-0, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में किया प्रवेश