विदिशा में डायल-112 की तत्परता, सूखे कुएँ से बचाई गई नवजात बच्ची को अस्पताल में भर्ती किया

भोपाल 

विदिशा जिले के थाना कुरवाई क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई से सूखे कुएँ में परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया। समय पर किए गए इस प्रयास से मासूम बच्ची को जीवनदान मिल सका।

दिनांक 10 अप्रैल को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कुरवाई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसरी में एक सूखे कुएँ में नवजात बच्ची परित्यक्त अवस्था में मिली है, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति छोड़कर चला गया है। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही कुरवाई थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया गया।

मौके पर पहुँचकर डायल-112 स्टाफ आरक्षक श्री नेतराम अहिरवार एवं पायलट श्री नरेंद्र दांगी ने नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लिया।डायल-112 जवानों ने त्वरित एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बच्ची को एफआरव्ही वाहन से तत्काल शासकीय चिकित्सालय, कुरवाई पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार उपरांत उसे जिला चिकित्सालय, विदिशा रेफर किया गया। 

इस कार्रवाई में डायल-112 जवानों की सजगता एवं संवेदनशीलता से एक नवजात को समय पर चिकित्सकीय सहायता मिल सकी। डायल-112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा आमजन, विशेषकर असहाय एवं जरूरतमंदों की सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर, संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।

 

admin

Related Posts

महाकाल के दर पर सारा और अर्जुन ने टेका माथा, 1700 करोड़ के पार धुरंधर की कहानी

उज्जैन  धुरंधर: द रिवेंज फेम एक्ट्रेस सारा अर्जुन लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. फिल्म धुरंधर और उसके सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज की सफलता के बाद वह इंडस्ट्री में एक…

रक्षामंत्री राजनाथ, सीएम यादव और शिवराज सिंह आज रायसेन में, राष्ट्रीय कृषि महोत्सव में ड्रोन तकनीक का लाइव डेमो

रायसेन  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एक मंच पर होंगे। वे 11 से 13 अप्रैल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 0 views
26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 2 views
पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?

चेन्नई में दिल्ली के खिलाफ बड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 2 views
चेन्नई में दिल्ली के खिलाफ बड़ी चुनौती

राजस्थान ने गुवाहाटी में आरसीबी को हराया, वैभव-जुरेल का चौका बना मैच का टर्निंग पॉइंट

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
राजस्थान ने गुवाहाटी में आरसीबी को हराया, वैभव-जुरेल का चौका बना मैच का टर्निंग पॉइंट

सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 2 views
सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी