हिमाचल प्रदेश में 808 शिक्षक पदों के लिए भर्ती, 17 अप्रैल तक करें आवेदन

शिमला
 सरकारी स्कूल में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने अपने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती में 808 शिक्षक पद हैं और नियुक्ति निश्चित मानदेय/समेकित राशि पर होगी। आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 (सुबह 10:00 बजे) से शुरू होगी।

पदों का विवरणः
संगीत शिक्षक के लिए 118, चित्रकला के लिए 118, संस्कृत के लिए 118, शारीरिक शिक्षा शिक्षक 118, इतिहास 86, हिंदी 151, भूगोल के लिए 99 पदों पर भर्ती निकली है।
आवेदन की शर्तेंः
संगीत शिक्षक बनने के लिए उम्मीदवार के पास गायन या वाद्य यंत्र में स्नातकोत्तर डिग्री (कम से कम 50% अंक) होनी चाहिए। इसके साथ ही बी.एड. (50% अंक), टीईटी पास होना और हिंदी व अंग्रेजी में दक्षता आवश्यक है। संस्कृत शिक्षक के लिए उम्मीदवार के पास संस्कृत में स्नातकोत्तर डिग्री (50% अंक) होनी चाहिए। इसके अलावा बी.एड., टीईटी पास होना और हिंदी व अंग्रेजी में दक्षता जरूरी है।

इतिहास पढ़ाने के लिए उम्मीदवार के पास इतिहास में स्नातकोत्तर डिग्री (50% अंक) होनी चाहिए। इसके साथ बी.एड., टीईटी पास होना और हिंदी व अंग्रेजी में दक्षता अनिवार्य है। हिंदी शिक्षक बनने के लिए उम्मीदवार को हिंदी में स्नातकोत्तर डिग्री (50% अंक) रखनी होगी। इसके साथ बी.एड., टीईटी पास होना और हिंदी व अंग्रेजी में प्रवीणता आवश्यक है। भूगोल शिक्षक के लिए उम्मीदवार के पास भूगोल में स्नातकोत्तर डिग्री (50% अंक) होनी चाहिए। इसके साथ बी.एड., टीईटी पास होना और हिंदी व अंग्रेजी में दक्षता जरूरी है।

चित्रकला शिक्षक के लिए उम्मीदवार के पास कला और शिल्प में 10+2 (50% अंक) के साथ 2 वर्षीय डिप्लोमा, या ललित कला में स्नातक (50%), या ललित कला में स्नातकोत्तर (55%) होना चाहिए। इसके अलावा हिंदी और अंग्रेजी में दक्षता जरूरी है। शारीरिक शिक्षा शिक्षक बनने के लिए उम्मीदवार के पास 10+2 (50% अंक) + डीपीईडी (2 साल) या बीपीईडी (50%) या शारीरिक शिक्षा को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर स्नातक (50%), या पीटीआई पाठ्यक्रम के साथ पूर्व सैनिक होना चाहिए। इसके साथ हिंदी और अंग्रेजी में दक्षता जरूरी है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और सभी श्रेणियों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

ऐसे करें आवेदनः
सबसे पहले एचपीआरसीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर "Teacher Recruitment 2026" या संबंधित लिंक खोजें। अधिसूचना (PDF) को ध्यान से पढ़ें और पात्रता, पद विवरण और अन्य नियम समझें। अब "Apply Online" बटन पर क्लिक करें और नई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें और दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें। सभी जानकारी सही भरने के बाद आवेदन सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें।

admin

Related Posts

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी

चंडीगढ़  सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से क्लर्क के 1265 रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन…

UPSSSC टेक्निकल ग्रुप-C भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 2759 पदों पर निकली वैकेंसी

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. UPSSSC ने टेक्निकल ग्रुप-सी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे