मंत्री टेटवाल ने ग्लोबल स्किल्स पार्क का भ्रमण कर प्रगतिरत कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की

भोपाल. 
कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क का भ्रमण कर संस्थान के प्रगतिरत कार्यों, निर्माण गतिविधियों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उनके साथ राजगढ़ के विधायक अमर सिंह यादव भी उपस्थित रहे।

मंत्री टेटवाल ने स्किल पार्क की अधोसंरचना, प्रशिक्षण सुविधाओं और निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यों की प्रगति पर चर्चा की और निर्देश दिए कि सभी प्रगतिरत कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, जिससे युवाओं को बेहतर और आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। साथ ही उन्होंने संस्थान में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों और भविष्य की योजनाओं की भी समीक्षा की।

पुस्तकालय स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री टेटवाल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी सहभागिता, रचनात्मकता और अनुशासन की सराहना की तथा उन्हें आगे भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

मंत्री टेटवाल ने इंडिया स्किल्स 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र विनीत शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दीं । उन्होंने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे विद्यार्थी प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं और कौशल प्रशिक्षण की गुणवत्ता को दर्शाते हैं।

मंत्री टेटवाल ने स्किल पार्क के वर्ष 2025 बैच के उन विद्यार्थियों से भी संवाद किया, जिनका चयन ट्राइडेंट एवं एसआरएफ जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ है। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रशिक्षण अनुभव, प्लेसमेंट प्रक्रिया और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए उन्हें अपने कौशल को निरंतर निखारने और रोजगार के नए अवसरों के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित किया।

मंत्री टेटवाल ने कहा कि कौशल विकास को रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है और स्किल पार्क जैसे संस्थान इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने कौशल को मजबूत कर प्रदेश और देश के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

 

  • admin

    Related Posts

    समर्थन मूल्य पर पहले दिन हुई 1616 क्विंटल गेहूँ की खरीदी : खाद्य मंत्री राजपूत

    भोपाल.  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन की सभी व्यवस्थाएं…

    2840 स्थानों पर हुई जाँच, 3691 गैस सिलेण्डर जब्त : मंत्री राजपूत

    भोपाल.  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्त संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश में आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिये निरंतर कार्यवाही की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    विराट कोहली vs राजस्थान रॉयल्स: 896 रन और एक यादगार शतक, क्या शुक्रवार को फिर चलेगा ‘किंग’ का बल्ला?

    • By admin
    • April 9, 2026
    • 2 views
    विराट कोहली vs राजस्थान रॉयल्स: 896 रन और एक यादगार शतक, क्या शुक्रवार को फिर चलेगा ‘किंग’ का बल्ला?

    BCB का ऐतिहासिक फैसला, अब घरेलू क्रिकेटरों को मिलेगी 65 हजार तक सैलरी और मैच फीस में भी बंपर बढ़ोत्तरी

    • By admin
    • April 9, 2026
    • 3 views
    BCB का ऐतिहासिक फैसला, अब घरेलू क्रिकेटरों को मिलेगी 65 हजार तक सैलरी और मैच फीस में भी बंपर बढ़ोत्तरी

    ऑगस्टा नेशनल की दिलचस्प बातें, क्यों विजेताओं के लिए खास है सफेद जंपसूट और मर्सिडीज कार की यह परंपरा

    • By admin
    • April 9, 2026
    • 1 views
    ऑगस्टा नेशनल की दिलचस्प बातें, क्यों विजेताओं के लिए खास है सफेद जंपसूट और मर्सिडीज कार की यह परंपरा

    Daniil Medvedev का गुस्सा: 40 सेकंड में 7 रैकेट तोड़े, झेली सबसे शर्मनाक हार

    • By admin
    • April 9, 2026
    • 1 views
    Daniil Medvedev का गुस्सा: 40 सेकंड में 7 रैकेट तोड़े, झेली सबसे शर्मनाक हार

    750 रुपये मैच फीस पर BCB चीफ ने लिया बड़ा फैसला, बांग्लादेशी खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाई

    • By admin
    • April 9, 2026
    • 1 views
    750 रुपये मैच फीस पर BCB चीफ ने लिया बड़ा फैसला, बांग्लादेशी खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाई

    पटना जू के बदलेगा स्वरूप, दिल्ली से आएंगे खास मेहमान और बदले में भेजे जाएंगे भेड़िये और घड़ियाल

    • By admin
    • April 9, 2026
    • 0 views
    पटना जू के बदलेगा स्वरूप, दिल्ली से आएंगे खास मेहमान और बदले में भेजे जाएंगे भेड़िये और घड़ियाल