जनसुनवाई में उठा बड़ा मुद्दा: भोपाल में जमीन कब्जाने की कोशिश का आरोप, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

भोपाल

कोलार इलाके में एक व्यक्ति पर आरोप हैं कि वह पाकिस्तान से पलायन कर भोपाल आया है। कलेक्टर की अनुमति के बिना किसानों की जमीनों को हड़पने का प्रयास कर रहा है। वहीं ग्राम पंचायत सुतलिया पठार, नीलबड़ में भूमाफिया द्वारा शासकीय भूमि की खोदाई कर कोपर-मुरम निकालकर बेचा जा रहा है।

एक अन्य मामले में भूमाफिया ने शासकीय भूमि पर कब्जा कर शराब दुकान का संचालन कर अवैध आर्थिक लाभ कमाया है। यह मामले कलेक्टर जनसुनवाई में मंगलवार को लोगों ने उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इनके अलावा 200 लोगों ने आवेदन देते हुए विभिन्न शिकायतें दर्ज करवाई हैं।

पाकिस्तान से आए व्यक्ति पर किसानों की जमीन हड़पने का आरोप

जानकारी के अनुसार कोलार के रहने वाले सुरेश प्रजापति ने आरोप लगाए हैं कि हंसराज नानकदास कनरूमल पाकिस्तान से पलायन कर भोपाल आए हैं। जिनके द्वारा ग्राम पंचायत कालापानी महवाड़िया के 25 गरीब किसानों की जमीन को अधिकारियों के साथ मिलकर हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। इससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है, यह जमीन किसानों को 1959 की शासकीय पट्टों पर दी गई थी। ऐसे में जमीन का सीमांकन व नामांतरण रोका जाए और हंसराज के पाकिस्तान से भारत आने तक के सभी कागजों की जांच करवाई जाए। एडीएम ने मामले की जांच कोलार तहसीलदार को सौंप दी है।

शासकीय भूमि पर शराब दुकान का संचालन

वहीं इंडस रीजेंसी के रहने वाले नितिन कुमार सिंह ने शिकायत करते हुए बताया कि ग्राम पंचायत सुतलिया पठार, नीलबड़ में रसूखदार व राजनीतिक पकड़ रखने वाले भूमाफिया द्वारा शासकीय भूमि में अवैध उत्खनन कर कोपरा-मुरम निकालकर बेचा जा रहा है। इसके बाद भी खनिज अधिकारियों द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है।

एचटी क्वार्टर पुलिस लाइन शाहजहानाबाद के संतोष साहू सहित अन्य रहवासियों ने शिकायत की है कि भूमाफिया देवेंद्र अग्निहोत्री ने शासकीय भूमि पर कब्जा कर तीन साल से शराब दुकान संचालित कर किराया वसूल रहा है। अवैध किराए का समायोजन शासन के पक्ष में करते हुए दुकान को बंद कर भूमाफिया पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

मुआवजे के लिए मां को बताया मृत

करोंद शिवनगर में रहने वाले नारायण ने शिकायत की है कि पिता की मृत्यु के बाद मां लीला बाई नानी के पास रहती है। उनकी जमीन हरसूद जिला खंडवा में थी जो कि इंदिरा सागर बांध डूब में आ गई थी। जिसका मुआवजा शासन द्वारा एक लाख 20 हजार रुपये दिया गया था जो कि मेरे मामा सोमा कोगे ने मां को मृत घोषित कर खुद रख लिया है। अब मुझे व मेरी मां को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

प्रियंक शिंदे ने शिकायत की है कि जहांगीराबाद में बाबा और उसका बेटा गोलू अपने घर में माता रानी का दरबार लगाता है। जिसमें वह टोकन के रूप में 50 रुपये भी लेता है। एक महिला ने बताया कि बाबा व उसके बेटे ने उसके साथ व अन्य महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें की हैं। तब से वह मानसिक रूप से प्रताड़ित है। एक अन्य मामले में महिला ने बताया कि रवि चौहान के नाम से बनी फर्जी आईडी से उसे बदनाम किया जा रहा है। दोनों मामलों की जांच पुलिस को सौंप दी है।

 

admin

Related Posts

फिल्म पर्यटन नीति 2025 और पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

भोपाल  संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने आज मंत्रालय में पर्यटन बोर्ड की गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में…

ऐतिहासिक जल स्रोतों का पुनर्जीवन एवं नई-पुरानी संरचनायें सहेजेंगी लाखों लीटर पानी

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर संचालित “जल गंगा संवर्धन अभियान” ग्वालियर–चंबल संभाग में जन-आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। इस अभियान के तहत जहां एक ओर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

PSL में विवाद: डेविड वॉर्नर पर कार्रवाई, नशे में ड्राइविंग के आरोप के बाद मैच खेलने पर सवाल

  • By admin
  • April 7, 2026
  • 0 views
PSL में विवाद: डेविड वॉर्नर पर कार्रवाई, नशे में ड्राइविंग के आरोप के बाद मैच खेलने पर सवाल

IPL के पहले हफ्ते में इन 5 बड़े नामों की परफॉर्मेंस ने फैंस को किया निराश

  • By admin
  • April 7, 2026
  • 1 views
IPL के पहले हफ्ते में इन 5 बड़े नामों की परफॉर्मेंस ने फैंस को किया निराश

एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

  • By admin
  • April 7, 2026
  • 2 views
एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 3 views
सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 2 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की