प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण (IPL 2026) का आगाज शनिवार से हो गया है. पहले मैच में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 69 रन बनाए, देवदत्त पडिक्कल (61) ने भी महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा. इन पारियों की मदद से RCB ने 202 के लक्ष्य को 16वें ओवर में हासिल कर लिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज जैकब डफी को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला, उन्होंने 4 ओवरों में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे. इस अवार्ड के साथ उन्हें 1 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली. इसी विंडो में पाकिस्तान सुपर लीग भी जारी है, जिसके प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड की प्राइज मनी 5 लाख पाकिस्तानी रुपये है.

इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है, लेकिन पाकिस्तान दावा करता है कि उनकी लीग IPL को टक्कर देती है. हालांकि ये सच नहीं है, चाहे प्राइज मनी हो, प्लेयर्स की सैलरी हो, फ्रेंचाइजियों की वैल्यू, दर्शकों की संख्या, व्यूवरशिप हो या कुछ भी, हर चीज में IPL आगे नजर आती है. हालांकि प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड की प्राइज मनी में पीएसएल आगे है, लेकिन अंतर सिर्फ हजारों का है.

IPL 2026 में POTM की प्राइज मनी
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण के पहले मैच में आरसीबी के तेज गेंदबाज जैकब डफी को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला, इसके साथ उन्हें 1 लाख रुपये की प्राइज मनी भी दी गई.

PSL 2026 में POTM की प्राइज मनी
पाकिस्तान सुपर लीग के एक मैच में माइकल ब्रेसवेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, वह पेशावर जाल्मी के लिए खेल रहे हैं. उन्हें प्राइज मनी के तौर पर 5 लाख पाकिस्तानी रुपये मिले. हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारतीय मुद्रा की तुलना में पाकिस्तानी मुद्रा कम है. भारतीय मुद्रा में देखें तो पाकिस्तानी 5 लाख रुपये करीब 1 लाख 50 हजार रुपये होते हैं.

टोटल प्राइज मनी में ज्यादा खर्च करता है IPL
हालांकि आईपीएल में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड के साथ कुछ और खिताब भी दिए जाते हैं, जैसे हर मैच में सुपर स्ट्राइकर, बेस्ट कैच आदि के लिए भी अवार्ड दिए जाते हैं. रिपोर्ट के अनुसार प्रति मैच सभी अवार्ड्स की प्राइज मनी को मिलाएं तो 5 लाख रुपये बनते हैं, जो PSL की तुलना में 3 गुना से अधिक होते हैं.

admin

Related Posts

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

 नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए (India A) टीम की घोषणा कर दी…

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी