धमाकों से परेशान लीजा रे ने कहा, ‘दुबई में इंतजार करना बहुत मुश्किल हो रहा है’

मुंबई

मिडल ईस्ट इन दिनों बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है. ईरान पर इजरायल-अमेरिका के हमलों के बाद, पूरे मिडल ईस्ट में जंग छिड़ी हुई है. हर तरफ सिर्फ धमाकों और सायरन का शोर सुनाई दे रहा है. दुबई में भी धमाके हो रहे हैं, जिस बीच कई सेलेब्स फंसे हुए थे. उनमें से एक बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा रे भी हैं, जिनका दुबई में अपना घर है. एक्ट्रेस वहां अपने पूरे परिवार के साथ रहती हैं. ऐसे में उन्हें वहां के माहौल से चिंता हो रही है। 

मिडल ईस्ट टेंशन पर बोलीं लीजा रे

लीजा रे ने इंस्टाग्राम पर दुबई में चल रहे हालातों पर एक कविता लिखी है. एक्ट्रेस का कहना है कि उनके लिए ये सबकुछ देखना काफी मुश्किल है, भले ही वहां की सुरक्षा या सरकार अच्छी हो. लीजा लिखती हैं, 'हमारे दूसरे घर दुबई में जो कुछ भी हो रहा है, उसे देखना बहुत मुश्किल हो रहा है. हां, मुझे पता है कि यूएई के लोग अभी भी काफी सुरक्षित हैं और वहां की सरकार बहुत अच्छी है. ये बात मुझे अच्छे से मालूम है. लेकिन, वो अनिश्चितता. दोस्तों के बीच आ रहे मैसेज. सबके साथ-साथ सांस थामकर इंतजार करना। 

'ये कविता मैंने अचानक लिखी थी, बिना कोई बदलाव किए आज सुबह ही सबके लिए दी है — हर उस इंसान के लिए जो कहीं भी अस्थिरता के बीच जी रहा है. मेरे पति लेबनान में बड़े हुए हैं, जहां उनके सिर के ऊपर मिसाइलें चलती रहती थीं. ये कविता उनके हौसले की, उनकी फैमिली की हिम्मत की, और दुनिया भर की उन सारी फैमिलियों की तरफ से है — जिनके लिए नॉर्मल जिंदगी में सायरन की आवाज हमेशा शामिल रही है। 

मिडल ईस्ट में टेंशन के चलते कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज जैसे सोनल चौहान, ईशा गुप्ता, लारा दत्ता भी अपनी बात सामने रख चुकी हैं. लारा अपनी बेटी के साथ दुबई में अकेली थीं, जब वहां धमाकों का शोर सुनाई दे रहा था. ये पल उनके लिए काफी डरावना और इमोशन्स से भरा था. हालांकि अब लारा दत्ता समेत कई सेलेब्स वापस इंडिया आ चुके हैं। 

admin

Related Posts

सिटाडेल सीजन 2’ ने ओटीटी पर मचाया धमाल, प्रियंका चोपड़ा की दमदार वापसी

प्रियंका चोपड़ा की पॉपुलर हॉलीवुड सीरीज 'सिटाडेल' का दूसरा सीजन रिलीज हो चुका है। इस दिल दहलाने देने वाली जासूसी थ्रिलर में प्रियंका ने एक बार फिर एजेंट नादिया सिंह…

सैफ अली खान की ‘कर्तव्य’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, पुलिसवाले के रोल में दिखा नया अंदाज

धर्म करते हैं कर्म छूटता है, कर्म करते हैं धर्म छूटता है, कतर्व्‍य तक को बात ही नहीं पहुंचती सर!' सैफ अली खान की नई क्राइम ड्रामा फिल्‍म 'कर्तव्‍य' के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल