वन डिस्ट्रिक्ट, वन क्यूज़ीन योजना से जुड़ेगी इको-टूरिज्म वैन सेवा, पर्यटकों को मिलेगा स्थानीय व्यंजनों का स्वाद

लखनऊ

उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) जल्द ही पर्यटन को नई दिशा देने वाली अनूठी पहल शुरू करने जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए इको टूरिज्म वैन सेवा शुरू की जाएगी। परियोजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। इस क्रम में पहले चरण में मथुरा, वाराणसी और लखनऊ में इस सेवा की शुरुआत होगी। इन शहरों के फीडबैक के आधार पर इको टूरिज्म वैन सेवा को राज्य के अन्य जिलों में भी विस्तारित किया जाएगा। यूपीएसटीडीसी की इको टूरिज्म वैन सेवा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सतत पर्यटन की अवधारणा को साकार करेगी। इससे एक ओर पर्यटकों को अनोखा अनुभव मिलेगा, तो वहीं दूसरी ओर यह सेवा कार्बन फुटप्रिंट कम करने की दिशा में भी सार्थक कदम साबित होगी।

मिलेगा ऐतिहासिक स्थलों, सांस्कृतिक धरोहरों और प्राकृतिक सुंदरता का वर्चुअल अनुभव

यूपीएसटीडीसी पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इको टूरिज्म वैन सेवा की शुरुआत कर रहा है। यह पर्यटकों को सुविधा प्रदान करने के साथ पर्यटन यात्रा का अनोखा अनुभव भी प्रदान करेगी। इको वैन में आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) और वर्चुअल रियलिटी (वीआर) जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनके माध्यम से पर्यटक यात्रा के दौरान ऐतिहासिक स्थलों, सांस्कृतिक धरोहरों और प्राकृतिक सुंदरता का वर्चुअल अनुभव ले सकेंगे। साथ ही इको टूरिज्म वैन में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगाया जाएगा। यह पर्यटकों की सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेगा। वहीं टिकट बुकिंग के लिए डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी दी जाएगी।

वन डिस्ट्रिक्ट, वन क्यूज़ीन योजना के साथ ग्रामीण पर्यटन स्थलों से भी जोड़ेगी

यूपीएसटीडीसी इको-टूरिज्म वैन सेवा के साथ मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी वन डिस्ट्रिक्ट, वन क्यूज़ीन योजना को भी जोड़ेगा। इसके माध्यम से पर्यटकों को पर्यटन क्षेत्र के स्थानीय और पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखने का अवसर मिलेगा। साथ ही क्षेत्र के पारंपरिक व्यंजन बनाने वाले रेस्टोरेंट्स और रसोइयों को भी बढ़ावा मिलेगा। यह वैन पर्यटकों को इको फ्रेंडली तरीके से विभिन्न जिलों के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक ले जाएंगी। इससे रास्ते में पड़ने वाले ग्रामीण और कम ज्ञात पर्यटन स्थलों में भी पर्यटन गतिविधियों का विकास होगा। यूपीएसटीडीसी की यह पहल न केवल पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी सहायक सिद्ध होगी। योगी सरकार की इस नई रणनीति से उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री का निर्देश, जून तक पूरा कर लें बीडा के लिए भूमि अधिग्रहण: मुख्यमंत्री

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। प्रस्ताव के तहत योगी सरकार…

सिखों के आनंद विवाह रजिस्ट्रेशन के लिए नई नियमावली को कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में निर्माणाधीन दो महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं में उत्तर प्रदेश की वित्तीय हिस्सेदारी को मंजूरी दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अर्शदीप सिंह की हरकत पर ICC सख्त, डेरिल मिचेल पर गेंद फेंकने के बाद लगा 15% जुर्माना

  • By admin
  • March 10, 2026
  • 1 views
अर्शदीप सिंह की हरकत पर ICC सख्त, डेरिल मिचेल पर गेंद फेंकने के बाद लगा 15% जुर्माना

COO का स्पष्ट संदेश: फुटबॉल विश्व कप जैसा मेगा टूर्नामेंट स्थगित करना आसान नहीं

  • By admin
  • March 10, 2026
  • 1 views
COO का स्पष्ट संदेश: फुटबॉल विश्व कप जैसा मेगा टूर्नामेंट स्थगित करना आसान नहीं

दोहा में 10 दिन की मुश्किल के बाद घर लौटी भारतीय पुरुष बास्केटबॉल टीम

  • By admin
  • March 10, 2026
  • 1 views
दोहा में 10 दिन की मुश्किल के बाद घर लौटी भारतीय पुरुष बास्केटबॉल टीम

इंडियन वेल्स ओपन: जोकोविच का दमदार प्रदर्शन, नॉरी ने डी मिनौर को किया बाहर

  • By admin
  • March 10, 2026
  • 0 views
इंडियन वेल्स ओपन: जोकोविच का दमदार प्रदर्शन, नॉरी ने डी मिनौर को किया बाहर

मौजूदा चैंपियन एंड्रीवा ने हार के बाद रैकेट तोड़ा और दर्शकों पर चिल्लाई

  • By admin
  • March 10, 2026
  • 0 views
मौजूदा चैंपियन एंड्रीवा ने हार के बाद रैकेट तोड़ा और दर्शकों पर चिल्लाई

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर बड़ा इनाम, BCCI देगा 131 करोड़ रुपये का रिवॉर्ड

  • By admin
  • March 10, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर बड़ा इनाम, BCCI देगा 131 करोड़ रुपये का रिवॉर्ड