टॉस इंग्लैंड के नाम, सेमीफाइनल में भारत पहले करेगा बल्लेबाजी

मुंबई वानखेड़े 

टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इंग्लैंड की टीम भले ही कई मैचों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है लेकिन टीम ने अभी तक 6 मुकाबले जीते हैं। इंग्लैंड ने एकमात्र मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ गंवाया है, वहीं भारत ने अपने आखिरी सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। भारत ने जारी टूर्नामेंट में अभी तक सिर्फ एक मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गंवाया है। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने 6 मुकाबले जीते हैं और खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है।

भारत और इंग्लैंड का यह लागातार तीसरे टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल मुकाबला है। इससे पहले 2022 और 2024 टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भी इन दोनों टीमों का एक दूसरे से आमना सामना हुआ था। गौर करने वाली बात है कि भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ने ही पिछले दो टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पिच रिपोर्ट पर नजर डालें तो पिच पर घास नजर आएगी जो शुरुआत में बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकते हैं।

भारत-इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

admin

Related Posts

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

 बेंगलुरु पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय (SL Akshay) का रविवार को एक क्लब मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह सिर्फ 39 साल के थे.…

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

 कोलकाता इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आखिरी लीग मैच में रविवार (24 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हुआ. कोलकाता के ईडन गार्डन्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी