क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

छतरपुर
विश्व विजेता व भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी क्रांति गौड़ की किस्मत पलट गई है। विश्वकप जीतने के बाद से उनका नाम, शोरहत तो आसमान छू ही रहा है, अब लग्जरी गाड़ियों का काफिला तैयार होने लगा है, उनके पिता को दोबारा अपनी वर्दी मिल गई है। अब टाटा कंपनी के उनके घर पर लाखों कीमत की लग्जरी कार डिलीवर की है। यह कार उन्हें कंपनी उने उपहार में दी है।

मध्य प्रदेश के छतरपुर के घुवारा की रहने वाली भारतीय महिला टीम की शानदार खिलाड़ी क्रांति गौड़ का जीवन अब बदलने लगा है। वे चंद दिन में ही क्रिकेटर से स्टार बन गईं। महिला क्रिकेट विश्वकप ट्रॉफी जीतने के बाद से उनके जीवन में बदलाव आया और उनकी किस्मत पलट गई। छोटा सा गांव घुवारा पूरी दुनिया में पहचाना जाने लगा है। बीते रोज उनके गांव में टाटा मोटर्स ने चमचमाती लग्जरी कार 'टाटा शेयरा' उनके घर पहुंचाई है। यह कार कंपनी ने उन्हें उपहार में दी है। बता दें कि विश्वकप जीतने वाली टीम के प्रत्येक सदस्य को कंपनी ने यह काम गिफ्ट की है।

जनवरी में महिंद्रा की थार खरीदी थी

क्रांति गौड़ ने बीते महीने ही लग्जरी और शानदार कार खरीदी थी। उन्होंने परिवार संग महिंद्र शोरूम पहुंचकर कंपनी की 'थार' मॉडल की लग्जरी कार उठाई थी। इस कार के साथ उन्होंने फोटो भी शेयर किए थे। अब टाटा का उपहार उनके द्वार पहुंचा है, जिसका परिवार ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पुरोहित से पूजन कराया है।

देखिए कैसे बदल रही क्रांति की किस्मत

— विश्व कप जीतने के बाद सीएम से मुलाकात, एक करोड़ की घोषणा
— सरकार ने क्रांति को एक करोड़ रुपए का चेक सौंपा, सम्मान किया
— क्रांति के पिता को फिर से पुलिस सेवा में वापस लिया गया, सम्मान लौटा
— क्रांति की मेहनत से छतरपुर में सुसज्जित खेल स्टेडियम स्वीकृत हो पाया
— क्रांति ने जनवरी में लग्जरी थार कार खरीदी है।
— हाल ही में टाटा ने उन्हें लाखों की लग्जरी कार उपहार में दी है
— क्रांति की इच्छा बीएमडब्ल्यू कार खरीदने की है

admin

Related Posts

PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

नई दिल्ली इंग्लैंड के खिलाफ दो विकेट से करीबी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है। स्पोर्ट्स शो Tapmad पर पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज और पूर्व कोच…

मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

मुंबई इंडियन ओपन 18 से 22 मार्च के बीच सीसीआई ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। यह एक पीएसए कॉपर इवेंट है, जिसकी टिकट अब लाइव हैं। प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन (पीएसए)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 1 views
मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 1 views
T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन