आज का राशिफल (25 फरवरी 2026): जानें मेष से मीन तक किसकी किस्मत खुलेगी और किसे सावधान रहना होगा

मेष राशि- फैमिली और फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। कारोबार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। धन, सुख-संपत्ति में वृद्धि होगी। कला और संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा करने जा सकते हैं।

वृषभ राशि- मन अशांत रहेगा। धैर्यता बनाएं रखें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने के लिए कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी।  भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। मित्रों के सहयोग से लंबे से रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।

मिथुन राशि- मन शांत रहेगा। कारोबार में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे, लेकिन कार्यों में बाधाओं का भी सामना करना पड़ेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धन का आवक बढ़ेगा, लेकिन खर्चों की अधिकता भी रहेगी। आशा-निराशा के भाव रहेंगे। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवसाथी का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि- आशा-निराशा के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावनाएं हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा। नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। यात्रा के सुखद परिणाम मिलेंगे। वाणी में मधुरता आएगी। जीवनसाथी संग रिश्ता मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।

सिंह राशि- प्रोफेशनल लाइफ में छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। रिश्तों में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। मैरिड लाइफ में खुशियों का माहौल होगा। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। वाहन सावधानी से चलाएं। प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिलेगा। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे, लेकिन आत्मसंयत रहें। धन से जुड़े फैसले बड़े समझदारी से लें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के संकेत हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है, जिससे लव लाइफ में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें। रिश्तों की दिक्कतों को बड़ी समझदारी से सुलझाएं। वाणी पर नियंत्रण रखें और बिना सोचे-समझे जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

तुला राशि- जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगा। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन कार्यों की चुनौतियां बढ़ेंगी। धैर्यता की कमी रहेगी। दोस्तों के सहयोग से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। घरेलू दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। घर में वाद-विवाद से बचें। आज कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता सुनिश्चित होगी।

वृश्चिक राशि- पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाएं रखें। धन से जुड़े फैसले बड़ी होशियारी से लें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। माता-पिता का सानिध्य प्राप्त होगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। कारोबार में विस्तार के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। वाणी में सौम्यता रहेगी, लेकिन अज्ञात भय से मन परेशान रह सकता है। बातचीत में संतुलित रहें और व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें।

धनु राशि- शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में परिश्रम भी अधिक करना होगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आत्मसंयत रहें और क्रोध के अतिरेक से बचें। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।  आज कड़ी मेहनत और लगन के साथ किए गए कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

मकर राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहें। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों से धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा, लेकिन व्यावसायिक सफलता जरूर मिलेगी। परिवारिक दिक्कतों के चलते मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। आज पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। मित्र के सहयोग से धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। हालांकि, जीवनसाथी से थोड़े अनबन के संकेत हैं। रिश्तों की गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करें।

कुंभ राशि- परिजनों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के  सुनहरे अवसर मिलेंगे। भावनाओं को उतार-चढ़ाव संभव है। आज भावुक होकर कोई निर्णय न लें। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। मैरिड लाइफ में खुशहाली आएगी। वस्त्रों की खरीदारी के लिए धन खर्च हो सकता है। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी, लेकिन रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

मीन राशि- नई वित्तीय योजना बनाएं। सोच-समझकर धन खर्च करें। बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक अशांति रह सकती है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। क्रोध के अतिरेक से बचें। आय के नए साधन बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलें। आलस्य से दूर रहें और जीवन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। चुनौतियों से न घबराएं। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें और परफॉर्मेंस पर ध्यान दें।

admin

Related Posts

होली 2026: शुक्र ग्रह बदलेगा चाल, सिंह सहित कई राशियों के जीवन में आएंगे सुखद बदलाव

होली को ‘रंगों का त्योहार’ कहा जाता है और दिवाली के बाद दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है. इसे हिंदुओं के सबसे रोमांचक त्योहारों में से एक माना जाता है और…

आस्था और कथा का संगम: गणेश-कार्तिकेय प्रसंग से जुड़ी मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग की रोचक कहानी

हमारे देश में कुल 12 ज्योतिर्लिंग हैं। इससे पहले हम सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की कहानी आपको बता चुके हैं। आज जानेंगे 12 ज्योतिर्लिंगों में से दूसरे नंबर के ज्योतिर्लिंग मल्लिकार्जुन के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

‘गौतम गंभीर की राजनीति से टीम इंडिया को नुकसान’—पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का विवादित बयान

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 1 views
‘गौतम गंभीर की राजनीति से टीम इंडिया को नुकसान’—पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का विवादित बयान

पिता के लिए दौड़े रिंकू सिंह, आनन-फानन में छोड़ा भारतीय टीम का कैंप

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 2 views
पिता के लिए दौड़े रिंकू सिंह, आनन-फानन में छोड़ा भारतीय टीम का कैंप

AIU का बड़ा एक्शन: डोपिंग टेस्ट से बचने पर भारतीय धाविका पूजा आत्माराम पर 3 साल का प्रतिबंध

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 1 views
AIU का बड़ा एक्शन: डोपिंग टेस्ट से बचने पर भारतीय धाविका पूजा आत्माराम पर 3 साल का प्रतिबंध

जिम्बाब्वे के खिलाफ यह स्कोर बनाएगा टीम इंडिया का सुपरहिट RNR, पूरा गणित देखें

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 2 views
जिम्बाब्वे के खिलाफ यह स्कोर बनाएगा टीम इंडिया का सुपरहिट RNR, पूरा गणित देखें

चेस के मंच पर गुकेश का कमाल, प्राग महोत्सव में पहली ट्रॉफी की आस

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 2 views
चेस के मंच पर गुकेश का कमाल, प्राग महोत्सव में पहली ट्रॉफी की आस

सेमीफाइनल की रेस में टिके रहने को भारत का मास्टरस्ट्रोक, किस खिलाड़ी पर गिरेगी गाज?

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 2 views
सेमीफाइनल की रेस में टिके रहने को भारत का मास्टरस्ट्रोक, किस खिलाड़ी पर गिरेगी गाज?