शोएब अख्तर ने कहा सब कुछ, जानिए क्यों भारत ने पाकिस्तान को हराया

नई दिल्ली
टी20 विश्व कप 2026 में रविवार 15 फरवरी को इंडिया और पाकिस्तान के बीच ग्रुप फेज का मैच खेला गया था। उस मैच में पाकिस्तान को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले को खत्म हुए एक सप्ताह का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक पाकिस्तान में इस हार के चर्चे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अब वह कारण बताया है, जिसकी वजह से पाकिस्तान की टीम को भारतीय टीम से 61 रनों के अंतर से हार मिली थी।

हार की वजह से सलमान अली आगा एंड कंपनी की बहुत बुराई पहले ही हो चुकी है, लेकिन अब शोएब अख्तर ने कहा कि भारत का सामना करते समय पाकिस्तान 'फंस' जाता है। हालांकि, उनका मानना ​​है कि पाकिस्तान के पास अभी दुनिया की किसी भी टीम को हराने के लिए टीम और लोग हैं, लेकिन फिर भी टीम फंस जाती है। शोएब अख्तर ने टैपमैड पर कहा, "बदकिस्मती से, हम भारत से सिर्फ इसलिए हार रहे हैं, क्योंकि हम फंस रहे हैं। कोई और वजह नहीं है। हमारी टीम का सिलेक्शन सही नहीं है। मुझे समझ भी नहीं आ रहा कि हम क्या कर रहे हैं। वरना, हम अभी किसी भी टीम को हराने के लिए काफी अच्छे हैं।"

पाकिस्तान की टीम को उस मैच के बाद आखिरी लीग फेज के मैच में जीत मिली, लेकिन सुपर 8 का पहला मुकाबला पाकिस्तान का बारिश में धुल गया। न्यूजीलैंड के खिलाफ ये मैच खेला जाना था, लेकिन उस मैच में एक-एक पॉइंट दोनों टीमों को दिया गया। इस मैच में सिर्फ टॉस ही हो सका था। इसके बाद बारिश ने दस्तक दी और फिर बारिश रुक ही नहीं पाई। 5-5 ओवर का मैच भी आयोजित नहीं हो सका, क्योंकि बारिश और पानी भरने की वजह से दिक्कतों का सामना ग्राउंड्समैन को करना पड़ा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, जब पाकिस्तान की टीम को हार मिली थी तो उन्होंने टीम से ज्यादा बोर्ड के आला अधिकारियों को कोसा था। उन्होंने मोहसिन नकवी को जाहिल और नाकाबिल भी बता दिया था। हालांकि, अपने उस बयान पर शोएब अख्तर ने यूटर्न मारा था और कहा था कि वे मेरे भाई जैसे हैं। समस्या टीम में है। अब फिर से शोएब अख्तर ने इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच को लेकर बात की है। पाकिस्तान के दिल और दिमाग से यह मैच निकल नहीं रहा है। कप्तान सलमान अली आगा की खूब आलोचना इस मैच को लेकर हुई है।

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल