हिजबुल्लाह के कमांडर सहित मारे गए 8 आतंकी, लेबनान में इजरायल का भीषण हवाई हमला

नई दिल्ली.

पूर्वी लेबनान पर हुए इजराइली हवाई हमलों में हिज्बुल्लाह आतंकवादी समूह के आठ सदस्यों की मौत हो गई है, जिनमें कई स्थानीय अधिकारी भी शामिल हैं। हिज्बुल्ला के दो अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मृतकों की संख्या 10 बताई है लेकिन आतंकवादियों और नागरिकों के बीच अंतर स्पष्ट नहीं किया गया है।

तीन मंजिला इमारत पर हमला
हिज्बुल्लाह के अधिकारियों ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर 'एसोसिएटेड प्रेस' को बताया कि शुक्रवार देर रात उत्तरपूर्वी लेबनान के रयाक गांव के पास हुए हमलों में आठ आतंकवादी मारे गए। शनिवार सुबह हमले वाली जगह का दौरा करने वाली एसोसिएटेड प्रेस की टीम ने देखा कि तीन मंजिला इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल ध्वस्त हो गई थी।

इजरायल पर हमले की रच रहे थे साजिश?
इजराइली सेना ने शनिवार को बताया कि लेबनान के बालबेक इलाके में तीन अलग-अलग कमांड अड्डों में हिजबुल्ला की मिसाइल इकाई के कई सदस्य मारे गए। सेना ने बताया कि हमले में मारे गये हिजबुल्ला के सदस्य 'इजराइल पर हमले की साजिश रचने, उसे अंजाम देने और सैन्य बल बढ़ाने की प्रक्रियाओं को तेज करने' में संलिप्त थे। हिजबुल्ला के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में से तीन स्थानीय कमांडर थे और उनकी पहचान अली अल-मौसावी, मोहम्मद अल-मौसावी और हुसैन याघी के रूप में हुई है।

याघी, हिज्बुल्लाह के एक प्रमुख अधिकारी और संस्थापक मोहम्मद याघी का बेटा थे। मोहम्मद याघी का 2023 में निधन हो गया था। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि पूर्वी लेबनान पर इजराइली हमलों में 10 लोग मारे गए और 24 घायल हुए, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। रयाक अस्पताल के कार्यकारी निदेशक अली अब्दुल्ला ने एपी को बताया कि यह हमला सूर्यास्त के बाद हुआ।

उन्होंने बताया कि 10 शवों और 21 घायलों को अस्पताल लाया गया था। मृतकों में सीरिया का एक नागरिक और इथियोपिया की एक महिला भी शामिल है। घायलों में पांच सीरियाई और तीन इथियोपियाई नागरिक शामिल हैं। बता दें कि लेबनान और इजरायल के बीच युद्धविराम होने के बाद भी इजरायल अकसर हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाता है। हिजबुल्लाह के अब तक दर्जनों कमांडर इजरायल ने ढेर कर दिए हैं। हिजबुल्लाह और हमास मिलकर इजरायल पर हमले की साजिश करते हैं। ऐसे में इजरायल दोनों ही कट्टरपंथी संगठनों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है। इस बार इजरायल ने पूर्वी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकाने को निशाना बनया है।

admin

Related Posts

बंडी संजय के बेटे की बढ़ीं मुश्किलें, तेलंगाना HC ने गिरफ्तारी रोकने की मांग ठुकराई

 हैदराबाद केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे बंडी भगीरथ को एक बड़े कानूनी मामले में हाई कोर्ट से झटका लगा है. तेलंगाना हाई कोर्ट ने पॉक्सो (POCSO) कानून के…

सुप्रीम कोर्ट में बदला कार्यप्रणाली का तरीका, स्टाफ को मिली वर्क फ्रॉम होम की सुविधा

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर अब सुप्रीम कोर्ट में भी दिखाई देने लगा है। देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए आदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 0 views
गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 1 views
प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ