लीलाटोला में शराब दुकान हटाने को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन, ग्रामीणों में आक्रोश

राजेन्द्रग्राम.

थाना करनपठार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लीलाटोला में संचालित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर बुधवार, 18 फरवरी 2026 को ग्रामीणों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवा इस आंदोलन में शामिल हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गांव में शराब दुकान संचालित होने से सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है और हाल ही में सामने आए छेड़छाड़ एवं मारपीट के आरोपों ने ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ा दिया है।

धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि 13 फरवरी की रात आदिवासी युवतियों के साथ कथित अभद्रता और उनके परिजनों के साथ मारपीट की घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। मामले में थाने में शिकायत भी दी गई है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है । प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, शराब दुकान की जांच और उसे तत्काल हटाने की मांग की। आंदोलन के दौरान “नशा मुक्त गांव” और “शराब दुकान हटाओ” जैसे नारे गूंजते रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र उचित कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

admin

Related Posts

इछावर में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का किया शुभारंभ

भोपाल  राजस्व मंत्री  करण सिंह वर्मा ने कहा है कि अच्छा स्वास्थ्य ही मानव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण…

सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री शुक्ल: बोले—मेहनत और ईमानदारी का मिलता है उचित सम्मान

भोपाल  उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल वल्लभ भवन में मंत्रालय सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठन की यह सराहनीय पहल है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

PSL में विवाद: डेविड वॉर्नर पर कार्रवाई, नशे में ड्राइविंग के आरोप के बाद मैच खेलने पर सवाल

  • By admin
  • April 7, 2026
  • 0 views
PSL में विवाद: डेविड वॉर्नर पर कार्रवाई, नशे में ड्राइविंग के आरोप के बाद मैच खेलने पर सवाल

IPL के पहले हफ्ते में इन 5 बड़े नामों की परफॉर्मेंस ने फैंस को किया निराश

  • By admin
  • April 7, 2026
  • 1 views
IPL के पहले हफ्ते में इन 5 बड़े नामों की परफॉर्मेंस ने फैंस को किया निराश

एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

  • By admin
  • April 7, 2026
  • 2 views
एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 3 views
सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 2 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की