सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका का महासंग्राम, क्वालीफाई करते ही तय हुई भिड़ंत

नई दिल्ली
दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही अफ्रीका की टीम टी20 विश्व कप के अगले चरण में स्थान बनाने वाली टूर्नामेंट की तीसरी टीम बन गई है। वेस्टइंडीज और भारत ने रविवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले स्टेज के लिए क्वालीफाई कर लिया है। साउथ अफ्रीका की टीम ने ग्रुप डी से क्वालीफाई किया है, जबकि वेस्टइंडीज ने ग्रुप ए और भारत ने ग्रुप सी से किया है। दक्षिण अफ्रीका ने अपने शुरुआती तीनों लीग मैच जीते हैं और छह अंक के साथ सुपर आठ के लिए क्वालीफाई किया।

तीन टीमों ने किया क्वालीफाई
टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण के लिए अब तक कुल तीन टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है। अभी 14 टीमें अगले चरण में जगह बनाने के लिए मैदान में हैं। तीन टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। नेपाल, ओमान और नामीबिया अपने-अपने मुकाबला हारकर सुपर-8 की रेस से बाहर हैं। ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका की टीम का अगला मुकाबला यूएई से होगा, जोकि दो मुकाबला हार चुकी है।

पिछले विश्वकप की रनरअप रही दक्षिण अफ्रीका की टीम मौजूदा टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं। टीम ने अपने शुरुआती तीनों मैच जीते हैं। पहले मैच में अफ्रीका ने कनाडा को 57 रनों से हराया। दूसरे मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की। मैच और पहला सुपर ओवर टाई रहा था, जिसके बाद दूसरे सुपर ओवर में अफ्रीका ने बाजी मारी। अफ्रीका ने अपने पिछले ग्रुप स्टेज मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया था। न्यूजीलैंड को सात विकेट पर 175 रन पर रोकने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने महज 17.1 ओवर में तीन विकेट गवांकर लक्ष्य हासिल कर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

admin

Related Posts

श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

 चेन्नई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-7 में शुक्रवार (3 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से हुआ. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम…

ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

नई दिल्ली  मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालातों के बीच फीफा और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल राजनीति (डिप्लोमेसी) एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। 28 फरवरी को अमेरिका…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा