IND vs PAK क्लैश से पहले बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा की चर्चा के बाद वरुण चक्रवर्ती ने दी अहम जानकारी

नई दिल्ली
ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर अभिषेक शर्मा अनफिट होने के कारण टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ नहीं खेले। हालांकि, पेट के संक्रमण से जूझ रहा यह सलामी बल्लेबाज बेहतर महसूस कर रहा है। अभिषेक भारत बनाम पाकिस्तान मैच में मैदान पर उतर सकते हैं। यह बड़ा अपडेट स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने दिया है। अभिषेक को दो दिन अस्पताल में रहना पड़ा था। उन्हें बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिली थी। भारत को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से रविवार (15 फरवरी) को कोलंबो में भिड़ना है, जिस पर सभी की नजरें टिकी होंगी। पाकिस्तान सरकार ने शुरुआत में इंडिया मैच बॉयकॉट का फैसला किया था लेकिन बाद में यू-टर्न ले लिया।

चक्रवर्ती ने गुरुवार को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने दो ओवर में सात रन देकर तीन विकेट चटकाए। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने 209/9 का स्कोर बनाने के बाद नामीबिया को 93 रनों से धूल चटाई। भारत की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है। स्पिनर ने मैच के बाद कहा, ''मुझे लगता है कि अभिषेक अगला मैच खेलेगा। मुझे उसकी स्थिति के बारे में पूरी तरह नहीं पता। लेकिन मैंने उससे बात की है, वह अच्छी स्थिति में लग रहा है। उसने आज कुछ प्रैक्टिस भी की। उसने मुझे बताया कि वह वापसी की प्रक्रिया में है।''

वहीं, टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि अभिषेक को पूरी तरह से फिट होने में समय लगेगा और वह एक या दो मैच मिस कर सकते हैं। अभिषेक अमेरिका के खिलाफ मुंबई में खेले गए मुकाबले में पहली गेंद पर आउट हो गए थे और उसके बाद मैच में आगे हिस्सा नहीं लिया था। उनकी जगह संजू सैमसन ने फील्डिंग की थी। समझा जाता है कि मैच के दौरान उनकी तबीयत खराब थी और दिल्ली पहुंचने के बाद और बिगड़ गई। अभिषेक की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ ओपनिंग की। सैमसन ने 8 गेंदों में तूफानी अंदाज में 22 रन बटोरे।

चक्रवर्ती ने नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस की भी सराहना की जिन्होंने 20 रन देकर चार विकेट चटकाए और बीच के ओवरों में भारतीय रन गति पर अंकुश लगाया। स्पिनर कहा, ''उन्होंने बहुत रणनीतिक तरीके से गेंदबाजी की। वह बहुत बढ़िया था। मैं देख सकता था कि उन्होंने अपनी गेंदबाजी की योजना कैसे बनाई थी। उन्होंने इस पर काम किया था और काफी सोच-विचार किया था। अगर आप आखिरी चार ओवर देखें तो उनके पास एकदम सही योजना थी। वह अच्छी रिसर्च और योजना के साथ आए।''

admin

Related Posts

कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

मैड्रिड कोपा डेल रे सेमीफाइनल के पहले चरण में एटलेटिको मैड्रिड ने डिफेंडिंग चैंपियन बार्सिलोना को 4-0 से करारी शिकस्त देकर फाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए। घरेलू मैदान…

कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

ग्वालियर मध्य प्रदेश के इंटरनेशनल पैरा स्विमर सतेंद्र सिंह लोहिया ने दुनिया के सबसे मुश्किल ओपन-वॉटर समुद्री चैनलों में से एक, न्यूजीलैंड के कुक स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार करके इतिहास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान

आयरलैंड को बड़ा झटका! कप्तान पॉल स्टर्लिंग टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सैम टॉपिंग की एंट्री

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
आयरलैंड को बड़ा झटका! कप्तान पॉल स्टर्लिंग टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सैम टॉपिंग की एंट्री

आसान समझे जाने वाले मैच ने बढ़ाया सिरदर्द, पाकिस्तान से पहले भारत के लिए खतरे की घंटी

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
आसान समझे जाने वाले मैच ने बढ़ाया सिरदर्द, पाकिस्तान से पहले भारत के लिए खतरे की घंटी