छोटे पर्दे से दूरी के बाद अक्षय कुमार का बड़ा कमबैक, 10 साल बाद लौटे टीवी पर

 नई दिल्ली

अक्षय कुमार लगभग एक दशक बाद छोटे पर्दे पर वापस आ गए हैं. वो सोनी टीवी के नए रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' को होस्ट कर रहे हैं. शो 27 जनवरी से टीवी पर टेलीकास्ट हो चुका है. शो शुरू होने के बाद अक्षय ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी जर्नी और करियर के बारे में बात की है. 

10 साल बाद टीवी पर लौटे अक्षय
टीवी अक्षय कुमार के करियर में हमेशा खास रहा है. 2004 में उन्होंने 'सेवन डेडली आर्ट्स विद अक्षय कुमार' होस्ट किया था. फिर 2008 से 2011 तक 'फियर फैक्टर: खतरो के खिलाड़ी' के होस्ट रहे. बाद में उन्होंने 'मास्टरशेफ इंडिया' जज किया. यही नहीं, वो 'डेयर 2 डांस' में मेंटर बने और 2017 में 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' जज किया. 

अब दस साल बाद 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' से उन्होंने फुल-टाइम होस्टिंग में वापसी की है. अक्षय ने लंबे समय बाद टेलीविजन पर कमबैक की वजह बताई है. हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं कुछ ऐसा करना चाहता था, जो सच्चा और खुशी भरा लगे. 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' मुझे तुरंत पसंद आ गया, क्योंकि ये दिल से सिंपल और पावरफुल है. ये पार्टिसिपेशन, तेज दिमाग और फैमिली बॉन्डिंग को सेलिब्रेट करता है. ये वैल्यूज मेरे दिल के करीब हैं.

कब बदली अक्षय की किस्मत?
टीवी की बदलती दुनिया पर अक्षय ने कहा, अब छोटा पर्दा सिर्फ देखने का नहीं, बल्कि साथ खेलने और शामिल होने का है. जब उनसे पूछा गया कि किस मोमेंट ने उनकी किस्मत बदली, तो उन्होंने साफ कहा कि सक्सेस किसी सिंगल ब्रेकथ्रू से नहीं मिलती.

वो कहते हैं कि मेरी किस्मत उसी दिन पलटी जब मैंने आराम के बजाय डिसिप्लिन चुना. मामूली बैकग्राउंड से आया हूं. हर मौका मुझे इसलिए मिला, क्योंकि मैं समय पर पहुंचा. मेहनत की और अपने क्राफ्ट के प्रति ईमानदार रहा.

एक्टर कहते हैं कि ये कोई जादुई स्पिन नहीं था, बल्कि कई ऐसी चुनीं जिससे धीरे-धीरे जिंदगी बदली. मुझे यकीन है कि जब आप किसी चीज के लिए तैयार रहते हो और मौके पर वो चीज आपको मिले, तो पहिया आपके फेवर में घूमता है. 

फिल्मों की बात करें, तो अक्षय जल्द ही प्रियदर्शन की 'भूत बंगला' में दिखेंगे. फिल्म में उनके साथ परेश रावल और वामीका गाब्बी अहम रोल में हैं. 

 

admin

Related Posts

LPG किल्लत पर Akshay Kumar ने बताया घरेलू जुगाड़, बोले- बीवी ने ऑर्डर किए 2 इंडक्शन

मुंबई पिछले कुछ दिनों से एलपीजी सिलेंडर को लेकर जो किल्लत हो रही है उसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। अब अक्षय कुमार ने भी इस पर अपना रिएक्शन…

सोशल मीडिया पर ‘आयुष्मान खुराना एरा’ का जादू, ‘साड़ी गली’ के नए वर्ज़न ने जीता दिल

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता-गायक आयुष्मान खुराना ने अपने सुपरहिट गाना ‘साड़ी गली’ का नया वर्ज़न सोशल मीडिया पर साझा किया है। आयुष्मान खुराना के संगीत को हमेशा से दर्शकों के दिलों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी