खेल जगत की ‘उड़नपरी’ पीटी ऊषा शोक में, पति वी. श्रीनिवासन का हुआ निधन

 कोझिकोड 

उड़नपरी के नाम से व‍िख्यात भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पीटी ऊषा (P T Usha) के पति वी श्रीनिवासन का शुक्रवार तड़के निधन हो गया. वह 67 वर्ष के थे. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक- श्रीनिवासन अपने आवास पर अचानक गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके.

केंद्र सरकार के पूर्व कर्मचारी रहे श्रीनिवासन, पीटी उषा के खेल और राजनीतिक जीवन में हमेशा उनके साथ खड़े रहे. उन्हें उषा की सफलता के पीछे सबसे मजबूत स्तंभ माना जाता था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीटी उषा से फोन पर बात कर उनके पति के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. दंपत‍ि का एक बेटा उज्ज्वल है. श्रीनिवासन के निधन से खेल और सामाजिक जगत में शोक की लहर है.

पीटी उषा की  उनसे शादी शादी 1991 में 25 अप्रैल 1991 को हुई थी. श्रीनिवासन एक सीआईएसएफ (CISF) के इंस्पेक्टर थे. वहीं वो कबड्डी खिलाड़ी भी रहे. 

पीटी उषा की बात की जाए तो वो 1984 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थीं, जहां वह मात्र 1/100 सेकंड से कांस्य पदक से चूक गई थीं. उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया है. 

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल