900 मिलियन डॉलर की मेगा डील, खाबी लैम की छलांग, डिजिटल क्रिएटर इकोनॉमी में नया इतिहास

 नई दिल्ली

टिकटॉक पर बिना बोले किए गए अपने मजेदार रिएक्शन वीडियो से मशहूर हुए खाबी लैम अब एक बड़ी वजह से फिर चर्चा में हैं. खाबी ने करीब 900 मिलियन डॉलर, यानी लगभग 82,800 करोड़ रुपये की एक बड़ी डील साइन की है. यह किसी भी डिजिटल क्रिएटर के लिए दुनिया की सबसे बड़ी डील में से एक मानी जा रही है.

साइलेंट वीडियो से दुनिया भर में पहचान

खाबी लैम की इस सफलता की शुरुआत उनके साइलेंट वीडियो से हुई थी. वह बिना एक शब्द बोले, सिर्फ चेहरे के हाव-भाव और हाथों के इशारों से ओवर-कॉम्प्लिकेटेड लाइफ हैक्स का मजाक उड़ाते थे.उनकी कहानी दिलचस्प है.कोरोना संकट के दौरान उन्होंने अपनी नौकरी खो दी थी. करने को कुछ नहीं था, तो उन्होंने टिकटॉक पर वीडियो बनाना शुरू किया और धीरे-धीरे दुनिया के सबसे महंगे और सबसे अमीर डिजिटल क्रिएटर बन गए. सोशल मीडिया पर करीब 360 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

900 मिलियन डॉलर की डील कैसे बनी?

यह बड़ी डील उनकी कंपनी Step Distinctive Limited के आंशिक बिक्री से जुड़ी है, जिसे अमेरिका की Rich Sparkle Holdings ने खरीदा है. यह सिर्फ खरीद-फरोख्त नहीं, बल्कि एक बड़ी पार्टनरशिप का हिस्सा है, जिसका मकसद खाबी के बिजनेस को दुनिया भर में और बड़ा बनाना है.समझौते के मुताबिक, अगले 36 महीनों तक खाबी लैम से जुड़ी सभी कमर्शियल एक्टिविटी जैसे ब्रांड डील, विज्ञापन, लाइसेंसिंग और ई-कॉमर्स का पूरा अधिकार Rich Sparkle के पास रहेगा. यानी तीन साल तक खाबी का पूरा बिजनेस इन्हीं के कंट्रोल में चलेगा.Rich Sparkle का कहना है कि इस मॉडल से भविष्य में 4 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा की सालाना बिक्री हो सकती है.

अब क्रिएटर ही नहीं, कंपनी के मालिक भी

इस डील का एक बड़ा हिस्सा यह है कि खाबी खुद भी Rich Sparkle Holdings के कंट्रोलिंग शेयरहोल्डर बन जाएंगे. यानी वह सिर्फ कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर नहीं, बल्कि कंपनी के बड़े मालिकों में से एक हो जाएंगे.

AI डिजिटल ट्विन 

डील में एक दिलचस्प चीज और शामिल है.खाबी का AI डिजिटल ट्विन. इसमें खाबी के चेहरे, आवाज और हाव-भाव का इस्तेमाल करके एक वर्चुअल खाबी लैम बनाया जाएगा. यह वर्चुअल अवतार विज्ञापनों, लाइव स्ट्रीम और कंटेंट में इस्तेमाल किया जा सकेगा. इससे खाबी का ब्रांड 24 घंटे सक्रिय रह सकता है, भले ही वह खुद मौजूद न हों.नई योजना सबसे पहले अमेरिका, मिडिल ईस्ट और साउथ-ईस्ट एशिया में लागू की जाएगी. इसके लिए कंपनी एक चीन स्थित कंटेंट कॉमर्स कंपनी के साथ काम करेगी.

admin

Related Posts

चांदी महंगी हुई ₹13,000 में तीन दिन, हाई से ₹2 लाख टूटी; सोने का भाव भी सामने

 नई दिल्ली सोना-चांदी की कीमतें (Gold-Silver Rate) हाई से क्रैश होने के बाद अब एक बार फिर से रफ्तार पकड़े हुए नजर आ रही हैं. इस सप्ताह के पहले कारोबारी…

नई 2026 QJ Motor SRV 300 बाइक भारत में लॉन्च, देखें कीमत और तकनीकी खूबियां

मुंबई  दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी QJ Motor India ने भारत में अपडेटेड QJ SRV 300 को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस बाइक को 3.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल