T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाक टीम फाइनल, बाबर आजम का बुरा हाल, मैच विनर पेसर को झटका

नई दिल्ली
पाकिस्तान ने रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपने स्कॉड का ऐलान कर दिया। सलमान आगा 15 सदस्यीय टीम की कमान संभालेंगे। खराब फॉर्म के बावजूद अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम को स्कॉड में शामिल किया गया है। वह हाल ही में टी20 क्रिकेट में खराब फॉर्म से जूझते हुए नजर आए। स्टार पेसर हारिस रऊफ और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को ड्रॉप कर दिया गया। बाबर की तरह रिजवान भी ऑस्ट्रेलिया मे बिग बैश लीग (बीबीएल) में फ्लॉप रहे थे।
 
भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना वाला टी20 वर्ल्ड कप सात फरवरी से शुरू होगा। पाकिस्तान टीम अपने सभी मैच श्रीलंका की सरजमीं पर खेलेगी। 2009 सबसे छोटे फॉर्मेट का वर्ल्ड कप जीतने वाली पाकिस्तान टीम ग्रुप ए का हिस्सा है, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन भारत, नीदरलैंड्स, अमेरिका और नामीबिया है। पाकिस्तान सात फरवरी को पहले मैच में नीदरलैंड्स से भिड़ेगा। वहीं, पाकिस्तान और भारत के बीच हाई वोल्टेज मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होगा।

हारिस रऊफ की गैरमौजूदगी में शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह और मोहम्मद वसीम जूनियर पर तेज गेंदबाजी का दारोमदार होगा। स्पिन विभाग का जिम्मा अबरार अहमद के कंधों पर होगा। शादाब खान अहम भूमिका निभाएंगे। स्क्वॉड में शादाब समेत फहीम अशरफ और मोहम्मद नवाज जैसे ऑलराउंडर हैं। बाबर के अलावा फखर जमान, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब और सलमान आगामी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के मुख्य बल्लेबाज होंगे। उस्मान खान को बैकअप विकेटकीपर हैं।

पाकिस्तान ने लगभग वैसी ही चुनी है, जो 29 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20I सीरीज खेलेगी। टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में सिर्फ सलमान मिर्जा का नाम नहीं है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चीफ मोहसिन नकवी ने शनिवार को अपनी टीम के टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर सस्पेंस बढ़ दिया था। उन्होंने बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप से हटने के बाद कहा कि पाकिस्तान टीम की भागीदारी पर अंतिम फैसला देश की सरकार करेगी। बता दें कि बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत की यात्रा से इनकार कर दिया था, जिसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया।

टी20 वर्ल्ड 2026 के लिए पाकिस्तान का स्कॉड: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेट कीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

admin

Related Posts

खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

हांगकांग  एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारत की 19 वर्षीय पूजा सिंह ने ऊंची कूद में न सिर्फ स्वर्ण पदक जीता, बल्कि 14 वर्ष से चले आ रहे…

IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में

IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में अपने बल्ले से तूफान मचाने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेटिंग सफर कुछ दिनों के लिए थम गया है. राजस्थान रॉयल्स (RR) के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में

पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 5 views
LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका