चांदी के दाम फिर रिकॉर्ड हाई पर, आज 13000 रुपये बढ़कर 3,39,927 रुपये प्रति किलो

 नई दिल्‍ली

सोना और चांदी के दाम में गुरुवार को तगड़ी गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन शुकवार को सोने-चांदी के दाम में फिर उछाल आई है. मल्‍टी कमोडिटी मार्केट (MCX) पर सोना और  चांदी के दाम रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए हैं. जबकि गुरुवार को चांदी के दाम में 20 हजार रुपये तक और सोने के दाम में 4000 रुपये तक की गिरावट आई थी. 

MCX पर 5 मार्च वायदा के लिए चांदी शुक्रवार को करीब 13000 रुपये चढ़कर 3,39,927 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी, जो इसका रिकॉर्ड हाई लेवल है. हालांकि 12.30 बजे चांदी के दाम 7000 रुपये चढ़कर 3,34,505 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहे थे. 

इसी तरह, 5 फरवरी वायदा वाले 10 ग्राम सोना भी रिकॉर्ड हाई 1,59,226 रुपये पहुंच गया. शुरुआती कारोबार में इसमें 3000 रुपये से ज्‍यादा की उछाल आई थी. हालांकि दोपहर 12.30 बजे यह 1300 रुपये चढ़कर 1, 57,728 रुपये पर कारोबार कर रहा था. 

ट्रंप के बयान से बिखरे थे गोल्‍ड-सिल्‍वर 
ट्रंप के बयान के कारण गुरुवार को सोने चांदी के दाम में तेज गिरावट आई थी. ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर यूरोप से टकराव पर कहा था कि दोनों पक्षों की सहमति के बाद ही ग्रीनलैंड पर डील होगी. वहीं भारत को लेकर भी ट्रंप ने कहा था कि जल्‍द दोनों देशों के बीच अच्‍छी डील होने वाली है. इन दोनों बयान के बाद सोने और चांदी के दाम में भारी गिरावट आई थी. 

अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने के तेवर तीखे

सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंचकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। भू-राजनीतिक खतरों और फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता को लेकर खतरों ने इस रैली को और हवा दी है, जो मुद्राओं और बॉन्ड से पैसे निकालने के कारण शुरू हुई थी।

डॉलर की कमजोरी का असर

बुलियन ने शुरुआती कारोबार में 4,960 डॉलर का नया कीर्तिमान बनाया और इस हफ्ते 7% से अधिक की बढ़त के रास्ते पर है। इसी दौरान चांदी ने भी रिकॉर्ड बनाया। अमेरिकी डॉलर के मजबूती के एक प्रमुख सूचकांक में इस हफ्ते 0.8% की गिरावट आई है। डॉलर का कमजोर होना ज्यादातर खरीदारों के लिए सोना सस्ता बनाता है।

निवेशकों की सक्रियता और फेड की भूमिका

1979 के बाद से अपने सबसे बेहतरीन सालाना प्रदर्शन से आगे बढ़ते हुए, सोने ने इस साल की शुरुआत के हफ्तों में 15% की तेज बढ़त हासिल की है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फेडरल रिजर्व पर नए हमलों के साथ-साथ वेनेजुएला, ईरान और ग्रीनलैंड में भू-राजनीतिक जोखिम ने तथाकथित 'मुद्रा मूल्यह्रास से बचाव' (डिबेसमेंट ट्रेड) को गति दी है। इसमें निवेशक सरकारी बॉन्ड और मुद्राओं से पैसा निकालकर सोने जैसे वैकल्पिक सुरक्षित ठिकानों में लगा रहे हैं।

निवेशक ट्रंप की फेड के अगले चेयरमैन की पसंद का इंतजार कर रहे हैं। राष्ट्रपति ने कहा है कि उन्होंने उम्मीदवारों के साक्षात्कार पूरे कर लिए हैं और इस पद के लिए उनके मन में कोई है। अगर ज्यादा 'दूरदर्शी' चेयरमैन आता है, तो इससे इस साल ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदें बढ़ेंगी, जो बिना ब्याज वाले सोने के लिए सकारात्मक है।

विश्लेषकों का पूर्वानुमान

इस बीच, गोल्डमैन सैक्स ग्रुप ने निजी निवेशकों और केंद्रीय बैंकों की बढ़ती मांग को देखते हुए सोने की साल-अंत कीमत का पूर्वानुमान 4,900 डॉलर से बढ़ाकर 5,400 डॉलर प्रति औंस कर दिया है। विश्लेषकों ने कहा है कि जोखिम "बढ़त की तरफ ज्यादा हैं क्योंकि वैश्विक नीतिगत अनिश्चितता बनी रहने पर निजी क्षेत्र के निवेशक और भी ज्यादा विविधीकरण (वितरण) कर सकते हैं।"

वर्तमान कीमतें

सिंगापुर में सुबह 8:00 बजे तक, सोना 0.5% बढ़कर 4,959.39 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी 0.7% उछलकर 96.91 डॉलर पर पहुंच गई। प्लैटिनम और पैलेडियम भी बढ़े। ब्लूमबर्ग डॉलर स्पॉट इंडेक्स सपाट रहा, जिसने पिछला सत्र 0.3% की गिरावट के साथ समाप्त किया था।

आज क्‍यों आई सोने-चांदी में तेजी? 

    गुरुवार को आई भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को सोने और चांदी के दाम में खरीदारी बढ़ी है. निवेशकों ने सोने-चांदी के दाम में और इजाफा की उम्‍मीद में गिरावट पर जबरदस्‍त खरीदारी की है. 

    गोल्‍ड -सिल्‍वर ईटीएफ में भी निवेशकों ने जमकर दाव लगाया है. शुक्रवार को जबरदस्‍त खरीदारी के कारण सिल्‍वर और गोल्‍ड ईटीएफ तेजी से चढ़े हैं. सिल्‍वर-गोल्‍ड ईटीएफ में 8 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. 

    डॉलर इंडेक्‍स में मामूली तेजी है. 26 मार्च के लिए डॉलर इंडेक्‍स फ्यूचर 98 के ऊपर कारोबार कर रहा है. 

    शेयर बाजार में दबाव के कारण निवेशक सेफ असेट में पैसा लगा रहे हैं, जिस कारण सोना और चांदी में निवेश बढ़ा है. 

    चांदी का इंडस्ट्रियल डिमांड अभी बढ़ा हुआ है, जिस कारण एक्‍सपर्ट्स को उम्‍मीद है कि लॉन्‍ग टर्म में सोने-चांदी के दाम रिकॉर्ड हाई पर बने रहेंगे. 

अभी निवेशकों को क्‍या करना चाहिए? 
अगर आप सोने और चांदी में निवेश को लेकर  सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए. एक्‍सपर्ट्स के मुताबिक, किसी भी बड़ी गिरावट पर थोड़ी-थोड़ी खरीदारी की जा सकती है,  ताकि आपका निवेश ज्‍यादा प्रभावित नहीं हो और पोर्टफोलियो स्थिर बना रहे. 

admin

Related Posts

Stock Market Crash: तेल युद्ध में सेंसेक्स 1900 अंक गिरा, जापान से कोरिया तक शेयर बाजार में कोहराम

मुंबई  शेयर बाजार में बीते तीन दिन से जारी तेजी पर ब्रेक (Stock Market Crash) लग गया है. मिडिल-ईस्ट में जारी जंग अब एक बड़े तेल युद्ध (Oil War) का…

Gold-Silver ETFs में भारी क्रैश, 2 महीने में 40% रिटर्न घटा; निवेशकों को अब क्या करना चाहिए?

मुंबई  कुछ महीने पहले गोल्‍ड-सिल्‍वर की खूब चर्चा हो रही थी. हर छोटा, बड़ा निवेशक सोना-चांदी खरीदने की बातें कर रहा था. उसमें भी ज्‍यादातर लोग सोना और चांदी को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 1 views
आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान