निर्माण कार्यों को तत्परता से पूरा कराएं : उप मुख्यमंत्री

हिनौती गौधाम का किया निरीक्षण

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के गंगेव विकासखण्ड में हिनौती गौधाम का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि निर्माणाधीन रेस्टहाउस का शेष कार्य 15 फरवरी तक पूरा करें। हिनौती गौधाम के बाउन्ड्रीवॉल का निर्माण कार्य स्वीकृत कर दिया गया है। ग्राम पंचायत इसका तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराए। एसडीएम सिरमौर निर्माण कार्यों के संबंध में आवश्यक प्रशासकीय तथा तकनीकी स्वीकृति जारी कराएं। रेस्टहाउस के समीप बनाई जा रही नवीन गौशाला और दो पुरानी गौशालाओं में सुधार करके गौवंश रखने की व्यवस्था करें। अन्य गौशालाओं का निर्माण कार्य भी तेजी से पूरा कराएं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने गौशाला भ्रमण के दौरान गौमाता का पूजन किया तथा गुड़ और चना खिलाया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि हिनौती गौधाम में गौवंश को रखने के लिए 34 गौशालाएं बनाई जानी हैं। इनमें से 47 हेक्टेयर क्षेत्र में निजी पूंजी निवेश के माध्यम से गौशालाओं का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए भूमि का चिन्हांकन करें। गौशाला के पूरे क्षेत्र का सीमांकन कराकर सीमा चिन्ह लगवाएं, जिससे निजी और शासकीय भूमि में किसी भी तरह का विवाद न रहे। हिनौती गौधाम को मॉडल गौशाला के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें दो एकड़ जमीन प्राकृतिक खेती के लिए भी निर्धारित करें। गौशाला के विकास का मास्टर प्लान बनाकर उसे प्रदर्शित कराएं, जिससे विकास कार्यों की पूरी जानकारी मिल सके। एसडीएम सिरमौर सुश्री दृष्टि जायसवाल ने गौधाम में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष गंगेव श्री विकास तिवारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

admin

Related Posts

एमपी में तूफान और बारिश का डबल अटैक, कई जगह पेड़ गिरे और बिजली व्यवस्था बाधित

भोपाल मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। पिछले दो-तीन दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही…

ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन: सीएम ने 110 करोड़ रुपए के निर्माण का शिलान्यास किया, पशुपालक सम्मेलन में भी शामिल होंगे

ग्वालियर  मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े पहले आवासीय ‘ऋषि गालव विश्वविद्यालय’ का भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य