रायपुर पुलिस कमिश्नर की दौड़ में रामगोपाल गर्ग सबसे आगे, IPS अफसरों के जल्द होंगे तबादले

रायपुर.

विष्णुदेव साय सरकार ने रायपुर में पुलिस कमिश्नर बिठाने का फैसला कर लिया था और आज शाम को राजपत्र में अधिसूचना जारी होने के बाद सेटअप के हिसाब से आईपीएस अफसरों की कुर्सी तय करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि यह लिस्ट थोड़ी लंबी हो सकती है, क्योंकि पुलिस कमिश्नर के साथ कुंछ जिले के आईजी और पुलिस अधीक्षक भी प्रभावित हो सकते हैं।

पुलिस कमिश्नर के रूप में दुर्ग आईजी रामगोपाल गर्ग का नाम सबसे आगे है। सटीक अनुमान गर्ग पर भी लगाया नहीं जा सकता क्योंकि अमरेश मिश्रा तेज तर्रार अफसर माने जाते है, उनकी पुलिसिंग करने की तारीफ शासन द्वारा भी की जा चुकी है। अगर इनका आदेश जारी हुआ तो दुर्ग आईजी बदलना तय माना जा रहा है। इनके अलावा भी एकाध आईजी प्रभावित हो सकते हैं। बहरहाल, जिस रेंज के आईजी को कमिश्नर बनाया जाएगा, वहां नए आईजी की पोस्टिंग की जाएगी। पुलिस कमिश्नर के बाद सबसे ज्यादा चर्चा रायपुर ग्रामीण एसपी की तैनाती की हो रही है। इसके लिए अटकल लगाई जा रही है कि किसी प्रमोटिव आईपीएस अफसर को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है, यह अफसर डीआईजी स्तर का होगा।

रायपुर पुलिस जोन में आईजी रहेंगे और वर्तमान आईजी अमरेश मिश्रा को ही यह प्रभार दिया जाएगा। ग्रामीण रेंज में रायपुर ग्रामीण, बलौदाबाजार, धमतरी, महासमुंद और गरियाबंद जिले रहेंगे। याने अमरेश मिश्रा के प्रभार में पांच जिले यथावत रहेंगे।

admin

Related Posts

रेलवे का बड़ा फैसला: गोंदिया मरम्मत कार्य के चलते 14 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को झटका

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक अलग-अलग तारीखों में रद्द कर दी गई हैं। इनमें 10 एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल…

स्वास्थ्य विभाग की जांच में खुलासा, 5 अस्पतालों के लाइसेंस किए गए रद्द

दुर्ग. जिले के कई निजी अस्पतालों में नर्सिंग होम अधिनियम के नॉर्म्स का पालन नहीं किया जा रहा है. 48 निजी अस्पतालों से मांगा स्पष्टीकरण इसकी शिकायत मिलने पर जिले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 4 views
2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?