जिम में ब्लैकमेलिंग के आरोप में मिर्जापुर में आरोपी का एनकाउंटर, संचालक गिरफ्तार

मिर्जापुर 
यूपी के मिर्जापुर में जिम में लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण करवाने के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपी जिम मालिक/ट्रेनर फरीद को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है. ये एनकाउंटर देहात कोतवाली के बरकछा में हुआ, जहां आरोपी के पैर में गोली लगी. फिलहाल, उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. 

मिर्जापुर धर्मांतरण केस में एक्शन 

आपको बता दें कि मिर्जापुर में पुलिस ने जिम की आड़ में चल रहे अवैध धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. दो युवतियों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी जिम ट्रेनर मोहम्मद शेख अली आलम सहित चार आरोपियों (फैजल खान, जहीर और सादाब) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साथ ही, घटना में शामिल KGN और बी-फिट सहित कुल 5 जिमों को सीज कर दिया गया है.

पीड़िता के गंभीर आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि ट्रेनर ने पहले उसे प्रेमजाल में फंसाया, फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और उसके नाम पर लोन भी लिया. उसे जबरन बुर्का पहनाने, नमाज पढ़ने और दरगाह ले जाकर कलमा पढ़वाकर धर्मांतरण का दबाव बनाया गया. विरोध करने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी गई.

सियासी हलचल 

इस मामले पर भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कड़ा रुख अपनाते हुए इसे 'लव जिहाद' करार दिया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में अवैध धर्मांतरण का खेल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी. जिसके बाद पुलिस ने दो फरार आरोपियों को एकाउंटर के बाद अरेस्ट कर लिया.

पुलिस पर फायर के बाद आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई जिसमें फरीद घायल हो गया. उसके पास से दो तमंचे बरामद हुए. फरीद से पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. 

admin

Related Posts

तेज हवाओं और बारिश का डबल अटैक, आम की फसल को भारी नुकसान

लखनऊ उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है और आंधी-बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे अचानक…

अंबेडकरनगर में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने भीड़ को कुचला, 8 की मौत

 अंबेडकरनगर अंबेडकरनगर में मानवता दिखाने पहुंचे लोगों पर तेज रफ्तार कार काल बनकर टूटी. जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर घायल बाइक सवारों की मदद कर रहे ग्रामीणों को अनियंत्रित कार ने कुचल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 0 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य