महू में वंदे भारत ट्रेनों के लिए कवर्ड शेड का निर्माण, इंदौर में रेल यात्री सेवा का विस्तार

इंदौर 
 देशभर मे लग्जरी रेलयात्रा की पहचान बनी वंदे भारत ट्रेन अब मेंटेनेंस के दौरान आराम फरमा सकेंगी. इंदौर के महू मे इसके लिए कवर्ड शेड तैयार होगा. देश के विभिन्न इलाकों में फरवरी 2019 से शुरू की गई वंदे भारत सेवा से जुड़ी ट्रेनों को भी अब मेंटेनेंस की दरकार है. भारत के विभिन्न शहरों से करीब 164 वंदे भारत ट्रेन चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास का रेलवे सफर उपलब्ध करवा रही हैं.

वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी

अब रेल मंत्रालय की कोशिश है कि देश में 2030 तक 800 और 2047 तक करीब 2400 ट्रेन चलाई जा सकें. इसके लिए वंदे भारत के नेटवर्क और सेटअप को लगातार विकसित किया जा रहा है. इसी क्रम में अब मेंटेनेंस के लिए वंदे भारत ट्रेन के लिए कवर्ड शेड भी तैयार किया जा रहे हैं. हाल ही में इसे इंदौर के लिए भी स्वीकृत किया गया है, जो इसी साल इंदौर के महू में बनकर तैयार होगा. रेलवे के मुताबिक महू को वंदे भारत ट्रेन का मेंटेनेंस हब बनाने की तैयारी है.

महू में बनेगा वंदे भारत ट्रेनों का शेड

महू में तैयार किए जा रहे कवर्ड शेड में वंदे भारत ट्रेन की निर्धारित यात्रा के बाद सतत रूप से मेंटेनेंस और रखरखाव किया जा सकेगा. इंदौर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया "महू में 64.50 करोड़ की लागत से 2 फीट लाइन और आधुनिक शेड बनाए जाने हैं, जिनकी स्वीकृति मिल गई है. इन्हीं शेड से भविष्य में वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो सकेगा. फिलहाल इंदौर से नागपुर के लिए वंदे भारत ट्रेन का संचालन होता है."

इंदौर से बड़े शहरों को वंदे भारत चलाने की मांग

इंदौर से पुणे, दिल्ली, मुंबई, हावड़ा के लिए भी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस चलने की मांग की जा रही है. माना जा रहा है कि वंदे भारत के लिए शेड तैयार हो जाने से इंदौर से नागपुर ही नहीं, अन्य स्थानों के लिए भी वंदे भारत ट्रेन शुरू करने में आसानी रहेगी.

इस मामले में रेलवे के विशेषज्ञ नागेश नाम जोशी ने बताया "वंदे भारत का मेंटेनेंस ज्यादा सुविधाजनक तब रहेगा, जहां जहां से उसे चलाया जा रहा है, वहीं इसकी व्यवस्था हो. इसलिए महू में वंदे भारत हब तैयार हो रहा है, जिसका लाभ भविष्य में इंदौर समेत आसपास के इलाकों को मिलेगा." 

admin

Related Posts

संदीपनी विद्यालय घुघरी का मामला अतिथि शिक्षक की ‘अमर्यादित’ टिप्पणी पर हंगामा

मंडला.  जिले के शासकीय सांदीपनी विद्यालय घुघरी में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पदस्थ एक अतिथि शिक्षक पर कक्षा 10वीं की छात्राओं के…

अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर चर्चा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले स्विस संसद सदस्य

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में स्विट्जरलैंड की संसद (नेशनल काउंसिल) के सदस्य  निक्लाउस सैमुअल गुगर ने सौजन्य भेंट की।  गुगर ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार