सूर्यकुमार यादव कोहली-रोहित के क्लब में पहुंचे, टी20 क्रिकेट में पूरे किए 9000 रन

नागपुर
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के दौरान टी20 क्रिकेट में 9000 रन पूरे किए। सूर्यकुमार यादव टी20 क्रिकेट में नौ हजार रन बनाने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा रोहित शर्मा, विराट कोहली और शिखर धवन कर चुके हैं। सूर्यकुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर टी20 मैच में अच्छी पारी खेलकर फॉर्म में वापसी के संकेत भी दे दिए हैं। भारतीय कप्तान ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी भी की।
 
खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में 414 मैचों में 13543 रन बनाए हैं। कोहली ने टी20 क्रिकेट में नौ शतक लगाए हैं। इस लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। रोहित ने 463 मैचों में 12248 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा के नाम टी20 क्रिकेट में आठ शतक है। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन सूची में तीसरे नंबर पर हैं। शिखर धवन ने 334 मैचों में 9797 रन बनाए हैं। धवन ने दो शतक जड़े हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 क्रिकेट में 9000 से ज्यादा रन बनाने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं।

सूर्यकुमार यादव ने 347 मैचों में 9000 से ज्यादा रन बनाए हैं। सूर्यकुमार के नाम 6 शतक है। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में 22 गेंद में 32 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान विस्फोटक बल्लेबाज ने 4 चौके और एक छक्का लगाया। सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ महीने से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। हालांकि उन्हें इस साल अपने पहले ही मैच में दमदार पारी खेलकर वापसी के संकेत दे दिए हैं। सूर्यकुमार ने टी20 में आखिरी बार अक्टूबर 2024 में अर्धशतक लगाया था। इसके बाद वह बड़ा स्कोर नहीं बना सके हैं।

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल